Pushkar Ghati Bus Accident Ajmer News| अजमेर बस हादसा पुष्कर घाटी

Last Updated:April 19, 2026, 15:58 IST
Pushkar Ghati Bus Accident: अजमेर की पुष्कर घाटी में रविवार दोपहर पीसांगन जा रही एक बस अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक बच्चे और दो महिलाओं सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 25 यात्री घायल हैं. सभी घायल अजमेर के फायसागर रोड के निवासी हैं. जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी हर्षवर्धन ने जेएलएन अस्पताल पहुँचकर घायलों के उपचार का जायजा लिया और बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.
ख़बरें फटाफट

पुष्कर घाटी में बड़ा हादसा! 150 फीट खाई में गिरी बेकाबू बस
Pushkar Ghati Bus Accident: अजमेर के पुष्कर मार्ग पर स्थित खतरनाक पुष्कर घाटी में रविवार दोपहर एक हृदय विदारक सड़क हादसा पेश आया है. एक निजी बस चढ़ाई के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी. बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी. जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी लोग अजमेर के फायसागर रोड इलाके के रहने वाले थे. ये सभी लोग एक ही परिवार और रिश्तेदार थे, जो पीसांगन में मायरा भरने की रस्म में शामिल होने के लिए जा रहे थे. ढोल-धमाकों के साथ शुरू हुआ खुशियों का यह सफर घाटी के तीखे मोड़ पर काल के ग्रास में बदल गया.
इस भीषण दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों और बचाव दल के अनुसार एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था. इसके अलावा एक अन्य गंभीर घायल महिला ने अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इस हादसे में करीब 25 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाया.
जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड परहादसे की गंभीरता को देखते हुए अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु और पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्षवर्धन तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचे. अस्पताल प्रशासन को पहले ही अलर्ट मोड पर रखा गया था और घायलों के लिए इमरजेंसी वार्ड में विशेष इंतजाम किए गए थे. कलेक्टर और एसपी ने घायल मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. अधिकारियों ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम से बातचीत की और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए.
मायरा की खुशियां बदलीं मातम मेंहादसे का शिकार हुआ परिवार खुशियों के साथ पीसांगन जा रहा था, लेकिन इस दुर्घटना ने पूरे फायसागर रोड क्षेत्र में शोक की लहर बढ़ा दी है. पुष्कर घाटी अपनी घुमावदार सड़कों के कारण पहले भी कई हादसों की गवाह रही है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. राहत और बचाव कार्य के बाद अब घायलों की जान बचाने के लिए चिकित्सा टीमें जुटी हुई हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 19, 2026, 15:58 IST



