Rajasthan

1 घंटे 34 मिनट तक ट्रेन का इंतजार, फिर उठाया बड़ा कदम, RPF जवान ने ऐसे बचाई महिला की जान

Last Updated:August 23, 2026, 22:26 IST

Dausa Railway Station: दौसा रेलवे स्टेशन पर गृह क्लेश से परेशान 47 वर्षीय महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया. महिला प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब 1 घंटे 34 मिनट तक ट्रेन का इंतजार करती रही. इलेक्ट्रिक लाइन के काम में लगी विशेष बोगी के आते ही उसने उसके सामने जाने की कोशिश की. मौके पर मौजूद RPF सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने समझदारी दिखाते हुए महिला को बचा लिया.

ख़बरें फटाफट

ट्रेन के सामने जाने वाली थी महिला, कुछ सेकंड पहले RPF ने ऐसे बचाई जानZoomदौसा में ट्रेन के सामने कूदने से कुछ सेकंड पहले RPF ने बचाई महिला

दौसा: दौसा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पारिवारिक कलह से गहरे मानसिक तनाव में चल रही एक 47 वर्षीय महिला ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने समझदारी का परिचय देते हुए सही समय पर महिला को बचा लिया. इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना दौसा शहर के देशवाली मोहल्ले की रहने वाली 47 वर्षीय महिला से जुड़ी हुई है. महिला बहुत समय से घरेलू कलह और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थी. इसी तनाव के चलते वह दौसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने सोचने के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर लगभग 1 घंटे 34 मिनट तक चुपचाप बैठकर किसी तेज रफ्तार ट्रेन का इंतजार किया. वह लंबे समय तक ट्रैक और आने-जाने वाली गाड़ियों पर नजर गड़ाए बैठी रही.

गाड़ी के सामने कूदने का प्रयासलगभग डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक लाइन के रखरखाव और तकनीकी कार्य में जुटी एक विद्युत कर्षण (इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन) गाड़ी वहां से गुजरी. जैसे ही यह बोगी प्लेटफॉर्म के पास आई, महिला ने अचानक रेलवे ट्रैक की तरफ छलांग लगा दी. वह इस भारी-भरकम और हाई-वोल्टेज लाइन से जुड़ी विशेष ट्रेन के ठीक सामने कूदकर अपनी जान देने ही वाली थी कि वहां तैनात आरपीएफ की नजर उस पर पड़ गई.

सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह और आरपीएफ की समझदारीट्रेन के सामने कूदने से कुछ ही समय पहले, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह और उनकी टीम ने महिला की हरकतों भांपते हुए असीम फुर्ती दिखाई. सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़ लगाई और महिला को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर ले आए. आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई ने एक सेकंड के भीतर ही महिला की जान बचा ली.

परिजनों को बुलाकर की गई काउंसलिंग जान बचाने के बाद आरपीएफ चौकी पर महिला को सुरक्षित लाया गया, जहां उसे पानी पिलाकर समझाया गया. पूछताछ में महिला ने पारिवारिक कलह के कारण यह खौफनाक कदम उठाने की बात की. इसके तुरंत बाद आरपीएफ ने दौसा शहर के देशवाली मोहल्ले में रहने वाले उसके परिजनों से संपर्क किया और उन्हें थाने बुलवाया. परिजनों के आने पर पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए महिला को सुरक्षित पहुंच दिया. परिजनों को उसकी देखभाल करने के लिए बताया.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 22:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj