जयपुर में सीएम की पदयात्रा; श्रीगंगानगर में खूनी संघर्ष, जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्रियों की मुसीबत

Last Updated:April 20, 2026, 08:23 IST
Rajasthan News Live: राजस्थान में आज नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में जयपुर में विशाल महिला पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे. वहीं, श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर दी और कोटा थर्मल में भालू के हमले से कर्मचारी घायल हो गया. जयपुर पुलिस ने अवैध हुक्का बार और आईपीएल सट्टेबाजों पर कार्रवाई की है. इसके साथ ही जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की भारी देरी से यात्री बेहाल रहे.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live:
Rajasthan News Live: नारी शक्ति वंदन बिल और महिला आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी आज जयपुर में विशाल ‘महिला पदयात्रा’ निकाल रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय से शहीद स्मारक तक निकलने वाली इस यात्रा में शामिल होंगे. कांग्रेस और विपक्षी दलों के विरोध के जवाब में निकाली जा रही इस पदयात्रा में राजधानी की सड़कों पर हजारों महिलाओं के जुटने की संभावना है.
कोटा: थर्मल परिसर में भालू का हमला, कर्मचारी गंभीर घायलकोटा थर्मल परिसर में भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. देर रात एक भालू ने थर्मल कर्मचारी नितिन मिश्रा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है. परिसर में करीब आधा दर्जन भालू सक्रिय हैं, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
श्रीगंगानगर: जमीन विवाद में भाई बना कसाई, बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्यारावला थाना क्षेत्र के चक 8DOL में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ जमीन विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को मोर्चरी में रखवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
जयपुर: अवैध हुक्का बार पर CST का छापा, मैनेजर गिरफ्तारजयपुर की CST टीम ने महेश नगर इलाके में स्थित ‘BEYOND RAUF HOUSE’ हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मौके से 21 हुक्के और भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू व फ्लेवर बरामद किए हैं. पुलिस ने मैनेजर वैभव पटेल को गिरफ्तार किया है और पांच अन्य लोगों के चालान काटे हैं.
जयपुर: मस्कट और मुंबई की फ्लाइट्स लेट, यात्री हुए परेशानजयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की अनियमितता से यात्री बेहाल हैं. मस्कट जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट (OV-796), जो सुबह 5:45 बजे रवाना होनी थी, करीब ढाई घंटे की देरी से 8:15 बजे के आसपास उड़ान भरेगी. वहीं, स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट (SG-170) भी अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से आज सुबह 4:25 बजे रवाना हो सकी.
जयपुर: IPL सट्टे के खिलाफ नॉर्थ पुलिस की कार्रवाई, दो बुकी गिरफ्तारआईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के खिलाफ जयपुर नॉर्थ पुलिस ने शिकंजा कसा है. रामगंज और जालूपुरा इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शकील और मनीष नाम के दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और सट्टे से जुड़े अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं.
कोटा: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने वाले तीन युवक गिरफ्तारबोरखेड़ा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अनेक सिंह, पुष्पेंद्र और लखन को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी चंद रुपयों के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते किराए पर या बेच देते थे, जिनका उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 20, 2026, 08:23 IST



