Rajasthan

महिला आरक्षण बिल पर रार, जयपुर में बीजेपी-कांग्रेस की महिलाओं ने खोला एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा

Last Updated:April 20, 2026, 14:02 IST

Women Reservation Bill : महिला आरक्षण बिल को लेकर आज राजधानी जयपुर में घमासान मचा हुआ है. इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों की महिला कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं. दोनों ने खुद को महिलाओं का हिमायती बताते हुए एक दूसरे के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दोनों पार्टियों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. जयपुर में बीजेपी-कांग्रेस की महिलाओं ने खोला एक दूसरे के खिलाफ मोर्चाZoomजयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की हो गई.

जयपुर. महिला आरक्षण बिल को लेकर राजधानी जयपुर में आज बीजेपी और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता आमने सामने आ गईं. एक तरफ बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन बिल पर बीजेपी दफ्तर से शहीद स्मारक तक से पदयात्रा निकाली. वहीं दूसरी तरफ महिला आरक्षण कानून 2023 को लागू कराने को लेकर महिला कांग्रेस ने पीसीसी में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. दोनों पार्टियों की महिला विंग के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने जा रही थी तो रास्ते में गर्वनमेंट होस्टल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की. इस पर वे पुलिस से भिड़ गई और बैरिकेडिंग तोड़कर जाने की कोशिश की.

बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने आज इस बिल को लेकर पदयात्रा निकाली. पदयात्रा में सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी कुछ देर के लिए शामिल हुईं. यह पदयात्रा बीजेपी प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक तक गई. पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. महिलाओं ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज और महिला आरक्षण पर आधारित स्लोगन लिखे हुए पोस्टर ले रखे थे.

सीएम बोले- महिलाएं कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देंगीमहिलाएं लगातार कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं. विरोध मार्च से पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक जनसभा हुई. इस जनसभा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत तमाम दूसरे नेताओं ने भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की महिलाएं कांग्रेस के इस विरोध को कतई नहीं भूलेंगी. वह कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देंगी. कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को दबाने का काम किया है.

महिला कांग्रेस ने भी किया बड़ा विरोध प्रदर्शन
वहीं महिला आरक्षण कानून 2023 को लेकर महिला कांग्रेस ने भी बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जयपुर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संबोधित किया. महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं को हिस्सेदारी देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने भाजपा की नीतियों को महिला विरोधी बताया. इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ता जयपुर पहुंची हैं. प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस दौरान महिला नेताओं ने ओबीसी वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 20, 2026, 14:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj