Entertainment

शशि कपूर-विनोद खन्ना संग किया रोमांस, अमिताभ बच्चन पर लगाया गंभीर आरोप, संजय दत्त के लिए तो बन गई थी मुसीबत

Last Updated:April 20, 2026, 19:22 IST

हिंदी सिनेमा की वो खूबसूरत हीरोइन, जिसके हुस्न के दीदार के लिए लोग सिनेमाघरों तक चले आते थे. दमहज 18 साल के फिल्‍मी करियर में उन्होंने सभी को दीवाना बना रखा था. विनोद खन्ना और शशि कपूर की इस हीरोइन ने अमिताभ बच्चन पर तो गंभीर आरोप लगाए थे.

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया की वो चमकीली रोशनी सी अप्‍सरा, जो हर जवां दिलों पर राज करती थीं. ऊपर वाले ने उनकी झोली में दौलत, शोहरत, प्‍यार, सबकुछ दिया. फिर भी वह आखिरी पलों में तन्हा रही. स्टारडम के पीक पर किसी की ऐसी नजर लगी कि वो एक तमाशा बनकर रह गई.<br />(फोटो एआई की मदद से ली गई है.)

परवीन बाबी ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. अमिताभ बच्चन के साथ दीवार, नमक हलाल, अमर अकबर एंथनी, शान, काला पत्थर, मजबूर, कालिया, महान और शशि कपूर संग सुहाग, शान, काला पत्थर जैसी फिल्मों में काम किया.

वहीं धर्मेंद्र के साथ जाणी दोस्त, गजब, फिरोज खान के साथ काला सोना, संजय खान संग चांदी सोना, विनोद खन्ना के साथ द बर्निंग ट्रेन समेत उन्होंने तकरीबन हर हीरो के साथ काम किया. वह अपने दौर में टाइम मैगजीन एश‍िया के कवर तक पहुंच गई थीं.

Add as Preferred Source on Google

सफलता के शिखर पर पहुंच कर एक दिन अचानक एक फिल्म के सेट से परवीन बॉबी गायब हो गईं और 6 साल तक उनका कोई अता पता नहीं था. लोगों को लगा कि अंडरवर्ल्ड की नजर उन पर थी, और इसलिए उन्हें गायब कर दिया गया.

जब 6 साल गायब रहने के बाद परवीन वापस मुंबई लौटी तो उनका बिहेवियर बहुत अलग हो चुका था. उन्होंने एक बार तो अमिताभ बच्चन पर लगाए गंभीर आरोपलगा दिए थे. साल 1989 में एक फिल्म मैगजीन को दिए इंटरव्यू में परवीन ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन सुपर इंटरनेशनल गैंगस्टर हैं.

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि परवीन को अमिताभ से खतरा है और उनके गुंडों ने एक्ट्रेस को किडनैप करने की कोशिश की है. एक्ट्रेस का कहना था कि उन्होंने सर्जरी कर उनके कान के नीचे एक ट्रांसमिटेड चिप सेट कर दी है.

बता दें कि परवीन बॉबी ने ये भी कहा था उनके पास संजय दत्त के ख‍िलाफ सबूत है कि संजय का साल 1993 सीरियल बम ब्लास्ट मामले में हाथ था. उन्होंने कोर्ट में एक हलफनामा द‍िया और बताया था कि उनके पास संजय के ख‍िलाफ सबूत हैं. लेकिन जब बुलाया गया तो, परवीन बाबी कोर्ट नहीं पहुंचीं.

लेकिन कोई नहीं जानता था कि परवीन बाबी पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया की शिकार है, उस दौर में ऐसी खबरें आने लगी थी, लोग तो उन्‍हें पागल करार देने लगे थे. अपने आखिरी समय में वह घर में मृत पाई गई थी. उनकी मौत की वजह मल्‍टीपल ऑर्गन फेलियर और डायबिटीज को बताया गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 20, 2026, 19:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj