लव मैरिज के 10 साल बाद पत्नी से ऊबा पति, टोकाटाकी नहीं आई पसंद तो दी मौत, फिर खुद भी दे दी जान

Last Updated:April 20, 2026, 18:42 IST
Rajasthan Crime News: अलवर के एक युवक ने गुरुग्राम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मिली जाकारी के अनुसार, युवक को उसकी पत्नी शराब पीने से मना कर रही थी, जिसके बाद घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों ने करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी और अभी वे दोनों अपने बेटे के साथ गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रहे थे. घरेलू विवाद इस घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार को पूरी तरह से बिखेर दिया, जबकि उनका बेटा अब अकेला रह गया है.
ख़बरें फटाफट

लव मैरिज के 10 साल बाद पत्नी से ऊबा पति, टोकाटाकी नहीं आई पसंद तो दी मौत
अलवर: अलवर के रहने वाले युवक ने शराब पीने से टोकने पर पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. दोनों ने करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी. दोनों अभी गुरुग्राम में किराए का कमरा लेकर अपने बेटे के साथ रहते थे.
यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-9 की है दीपक कुमार अलवर के सूर्य नगर खुदनपुरी का रहने वाला था. वहीं उसकी पत्नी सोनम बाई का पीहर बगड़ तिराहा के पास जुगरावर गांव की रहने वाली थी घटना के समय दोनों का 6 साल का बेटा दूसरे कमरे में खेल रहा था. बेटा कमरे में आया तो पिता को फंदे पर लटका देखा. मां भी नहीं उठी. तब वह पड़ोस में भागकर गया. पड़ोसियों ने आकर देखा तो पता चला दोनों की मौत हो चुकी है. दीपक कुमार टैक्सी ड्राइवर था. वहीं उसकी पत्नी सोनम टाटा कंपनी में जॉब करती थी गुरुग्राम पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया कि रविवार रात को युवक ने शराब पी रखी थी. इस बात पर पत्नी ने उसे टोक दिया. इसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई.
दोनों की मौत हो गई इसके चलते दीपक ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी खत्म कर लिया. उनका बेटा उस कमरे में आया तो पिता को फंदे पर लटका पाया. मां भी नहीं उठी. इसके बाद वह घबराकर पड़ोसियों के पास पहुंचा. तब पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरामद किया. प्रारंभिक जांच में पत्नी के गले पर दबाव के निशान मिले, जबकि पति फांसी पर लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पारिवारिक विवाद को इस हत्या-आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है. घटना के बाद अलवर से परिजन गुरुग्राम पहुंचे हैं. वहां से शव अलवर लाया जाएगा.
पहले भी मारने की कोशिश की थी दीपक ने अपनी पत्नी कोएक महीने पहले भी दीपक अलवर से आया था. उस समय सोनम किचन में खाना बना रही थी. तब भी गला दबाकर उससे मारपीट की थी. वह अक्सर उससे मारपीट करता था घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा. मुझे मालूम नहीं क्या हुआ है. पति-पत्नी के बीच आपसी रंजिश थी या किसी ने ऐसा करवाया है. अलवर में दीपक के पड़ोसी शिंभू कुमार ने बताया- तीनों भाइयों का यहां मकान है. दीपक के पिता की फरवरी 2026 में कैंसर से मौत हो गई थी. दीपक यहां आता-जाता रहता था. कोई विवाद का कारण नहीं था. उन्होंने बताया दीपक गांव से तीन दिन पहले ही गया था.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan
First Published :
April 20, 2026, 18:42 IST



