लश्कर आतंकी उमर हारिस उर्फ खरगोश का राजस्थान कनेक्शन आया सामने, जयपुर में की थी शादी, अब सऊदी अरब में छिपा!

Last Updated:April 20, 2026, 12:10 IST
Lashkar Terrorist Umar Haris alias ‘Khargosh’ Rajasthan Connection : लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी उमर हारिश उर्फ खरगोश ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में अंडरग्राउंड वर्कर की बेटी से शादी की थी. उसके बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिये गच्चा देकर यहां से विदेश फरार हो गया. खरगोश का राजस्थान कनेक्शन सामने आने के बाद एटीसी सक्रिय हो गई है. 
आतंकी खरगोश का राजस्थान कनैक्शन सामने आने के बाद यहां सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं.
भवानी सिंह/ कोमल सिंह मनहास.
जयपुर. लश्कर आतंकी उमर हारिस उर्फ खरगोश का राजस्थान कनेक्शन से जुड़ा बड़ा और अहम खुलासा हुआ है. इस खुलासे के बाद राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है. खरगोश ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में की शादी और फिर फर्जी पासपोर्ट से फरार हो गया था. लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का आंतकी उमर हारिस उर्फ खरगोश ने जयपुर मे अंडरग्राउंड वर्कर की बेटी से शादी की थी. उस शादी के आधार पर स्थानीय पहचान के दस्तावेज बनाए. फिर सज्जाद नाम से जयपुर से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर 2024 में देश से फरार हो गया. अब यहां खरगोश तथा लश्कर की स्लीपर सेल की तलाश की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार उसके बाद वह वो इंडोनेशिया होते हुए सऊदी अरब पहुंच गया. अभी उसके सऊदी अरब में छिपे होने की आशंका है. लश्कर के इस मोड्यूल का पिछले दिनों खुलासा श्रीनगर पुलिस ने किया था. श्रीनगर पुलिस के इस खुलासे के बाद राजस्थान एटीएस सक्रिय हो गई और खरगोश तथा लश्कर की स्लीपर सेल की तलाश की जा रही है. उमर 2012 में पाकिस्तान से घुसपैठ कर भारत आया था. उसने लंबे समय तक सुरक्षा एजेंसियों से बचते हुए घाटी में जड़े जमाई थी.
सुरक्षा एजेंसियों ने रखा था उसका कोडनेम खरगोशउमर हारिस के लगातार ठिकाने बदलने की वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने उसका कोडनेम खरगोश रखा था. खरगोश ने जिस अंडरग्रांउड वर्कर की बेटी से शादी की है उसे सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. श्रीनगर पुलिस ने एक कार्रवाई के बाद लश्कर के अंतर राज्यीय मोडयूल का खुलासा किया था और पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें पाक आतंकी अब्दुला उर्फ हुरैरा और उस्मान भी शामिल है.
केस जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा जा सकता हैबताया जा रहा है कि यह केस जल्द ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपा जा सकता है. जांच में सामने आया है कि उमर हैरिस पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला है. उस पर पहले कराची में कई आपराधिक मामले दर्ज थे. गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने LeT ज्वॉइन किया. उसके बाद उसने 2012 में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की. कश्मीर में रहते हुए उसने बांदीपोरा और श्रीनगर में कई ठिकाने बदले. अब उसे भारत लाने के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं.
आतंकियों को स्थानीय पहचान के दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद की थी
पूछताछ मे सामने आया कि उसका नेटवर्क पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक फैला हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों ने आतंकियों को स्थानीय पहचान के दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद की थी. इसी नेटवर्क के जरिए हारिस को भी पासपोर्ट हासिल हुआ था. सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि खरगोश राजस्थान की राजधानी में जयपुर कितने दिन रहा था. क्या वह जयपुर के अलावा प्रदेश में कहीं और भी गया था.About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 20, 2026, 11:02 IST



