Sports

Turning Point: मुंबई इंडियंस के लिए ये 18 गेंदें बनी मैच का टर्निंग पॉइंट, गुजरात के हाथ से फिसल गई बाजी

होमखेलक्रिकेट

MI के लिए ये 18 गेंदें बनी मैच का टर्निंग पॉइंट, GT के हाथ से फिसल गई बाजी

Last Updated:April 21, 2026, 05:01 IST

IPL 2026 GT vs MI Match Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस पर 99 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई. मुंबई ने मैच में 199 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए तिलक वर्मा ने 101 रनों की शतकीय पारी खेली.MI के लिए ये 18 गेंदें बनी मैच का टर्निंग पॉइंट, GT के हाथ से फिसल गई बाजीZoomमुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराया

नई दिल्ली:  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर जीत की पटरी पर लौट चुकी है. मुंबई ने सीजन के अपने छठे मैच में गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े से अंतर से हराया. इससे पहले मुंबई लगातार चार मैचों में हारी थी. ऐसे में उसके लिए ये जीत किसी संजीवनी से कम नहीं है. सिर्फ इतना ही नहीं, इस जीत से अब मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें से 7वें स्थान पर भी पहुंच गई है.

हालांकि, मुंबई के लिए ये जीत उतनी भी आसान नहीं थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कप्तान हार्दिक पांड्या को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. बल्लेबाजी में मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही. टीम ने 50 रन के भीतर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. बल्लेबाजी भी काफी धीमी हो गई थी. पारी के 17 ओवर तक मुंबई का स्कोर सिर्फ 141 रन था. ऐसा लग रहा था कि गुजरात की कसी हुई बॉलिंग के आगे मुंबई 160 से 170 तक ही बना पाएगी, लेकिन इसके बाद अंतिम के 3 ओवर में जो हुआ उससे पूरी बाजी पलट गई.

मुंबई ने 18 गेंद में बने 58 रन

गुजरात के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए किसी ने सोचा नहीं था कि मुंबई 199 रन के स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन आखिर के 18 गेंद में तिलक वर्मा (45 गेंद में नाबाग 101 रन) ने अपनी टीम के लिए धुआंधार बल्लेबाजी की और 58 रन जोड़ दिए. मुंबई के लिए मैच का यही सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि गुजरात के बल्लेबाजों पर 200 रन का एक मनोवैज्ञानिक दबाव बन गया. इसका परिणाम ये हुआ कि तेजी से रन बनाने की कोशिश में गुजरात की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई.

इसका फायदा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को भी मिला. खास तौर पर अश्वनी कुमार ने कहर ही बरपा दिया. अश्विनी ने मुंबई के लिए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर ने भी 2-2 विकेट हासिल किए जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने नई गेंद से 1-1 विकेट लेकर गुजरात को शुरुआत में धराशाई करने का काम किया. इस तरह शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 15.5 ओवर में 100 रन बनाकर हार मान ली.

About the AuthorJitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 21, 2026, 05:01 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj