Tips and Tricks: तेल की केटली साफ करने में छूटते हैं पसीने? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में हटाएं चिकनाहट

Last Updated:September 13, 2026, 11:33 IST
How to Clean Oil Kettle: रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली तेल की केटली या डोली पर तेल की बूंदें गिरने से धीरे-धीरे चिकनाहट और धूल की परत जम जाती है. ऐसी केटली को साफ करना मुश्किल लगता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से इसे चमकाया जा सकता है. बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट बनाकर चिपचिपी जगह पर लगाएं और कुछ मिनट बाद स्पंज या नींबू के छिलके से रगड़कर साफ करें. इसके अलावा गर्म पानी, सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड का मिश्रण भी तेल की गंदगी हटाने में मदद कर सकता है. केटली को करीब 15 मिनट भिगोने के बाद स्पंज से साफ करें. बेकिंग सोडा या सिरका न हो तो गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
आमतौर पर देखा जाता है कि रसोई में तेल की केटली या डोली या फिर बर्तन का इस्तेमाल रोजाना होता है. तेल डालते समय अक्सर कुछ बूंदें केटली के बाहर गिर जाती है. धीरे-धीरे इन बूंदों पर धूल और गंदगी जमने लगती है, जिससे पूरी केटली चिपचिपी और गंदी दिखाई देने लगती है. ऐसी केटली को बार-बार धोना भी आसान नहीं होता, खासकर जब उसमें तेल भरा हो. हालांकि कुछ आसान घरेलू उपायों से इस चिकनाहट को आसानी से साफ किया जा सकता है.
तेल की केटली साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए बेकिंग सोडा में आधा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को केटली के बाहर चिपचिपी जगह पर लगाकर करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद नींबू के छिलके या स्पंज की मदद से बोतल को अच्छी तरह रगड़ें और साफ पानी से धो लें. इससे जमा हुआ तेल और गंदगी आसानी से निकल सकती है.
दूसरा आसान तरीका सफेद सिरका, गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड का है. इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड मिला दें. अब तेल की बोतल को खाली करके इस मिश्रण में करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें. इसके बाद बोतल को स्पंज से हल्के हाथों से साफ करें और पानी से अच्छी तरह धो लें.
Add as Preferred Source on Google
अगर आपके पास बेकिंग सोडा या सिरका नहीं है तो सिर्फ गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश की मदद से भी बोतल की चिकनाहट कम की जा सकती है. एक बड़े बर्तन में हल्का गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. केटली को खाली करने के बाद इसमें 10 से 15 मिनट के लिए भिगोएं. इसके बाद स्पंज या स्क्रब की मदद से बोतल को साफ करें और साफ पानी से धो लें.
घरेलू तरीकों की मदद से तेल की बोतल के बाहर जमा चिकनाहट और गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है. हालांकि केटली को साफ करते समय यह ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, खासकर अगर केटली स्टील की हो. सफाई के बाद केटली को अच्छी तरह सुखाकर ही दोबारा इस्तेमाल करें ताकि उस पर नमी की वजह से धूल और गंदगी जल्दी न जमे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 13, 2026, 11:33 IST



