बाड़मेर में छुट्टी पर घर आए सेना के हवलदार की हार्ट अटैक से मौत, अगले साल होना था रिटायरमेंट

Last Updated:September 13, 2026, 15:12 IST
Barmer Army Havildar Death: बाड़मेर के रामसर कुआं गांव के रहने वाले सेना के हवलदार महेंद्र कुमार की छुट्टी के दौरान घर पर अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. पंजाब के फाजिल्का में तैनात महेंद्र कुमार जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे. शुक्रवार को ही वे छुट्टी लेकर अपने परिवार से मिलने गांव आए थे. खाना खाने के बाद सीने में दर्द उठने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाकर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
ख़बरें फटाफट
Barmer Army News: छुट्टी पर घर आए हवलदार की अचानक मौत, जनवरी 2027 में होना था रिटायरमेंट
Barmer: राजस्थान के बाड़मेर जिले के रामसर कुआं गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां छुट्टी पर अपने घर आए भारतीय सेना के एक हवलदार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है. जवान के अचानक निधन से उनके परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के अनुसार, बेरीवाला सागणा निवासी 41 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र रामाराम का चयन जनवरी 2003 में भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में हुआ था. वर्तमान में वह पंजाब के फाजिल्का में अपनी सेवाएं दे रहे थे. कुछ दिनों पहले महेंद्र कुमार री-सेटलमेंट ट्रेनिंग के लिए जयपुर आए थे और इसके बाद शुक्रवार को छुट्टी लेकर अपने माता-पिता व परिवार से मिलने पैतृक गांव पहुंचे थे. परिजनों ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे खाना खाने के कुछ ही देर बाद अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई. परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कारघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए. इसके साथ ही जाट रेजिमेंट के जवान और अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करवाई, जिसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया. हवलदार महेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को सेना की विशेष गाड़ी से उनके पैतृक गांव लाया गया है, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका जनवरी 2027 में सेना से सेवानिवृत्त (रिटायरमेंट) होने का कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले ही इस आक्समिक निधन ने सबको झकझोर कर रख दिया है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 15:12 IST



