जयपुर प्रेसवार्ता में गहलोत का वार, घोटाले से लेकर सिस्टम तक साधा निशाना, आरोपों से बढ़ी सियासी हलचल

Last Updated:April 21, 2026, 17:49 IST
Ashok Gehlot Press Conference: अशोक गहलोत ने जयपुर में प्रेसवार्ता कर आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव में 15 हजार करोड़ घोटाले का आरोप लगाया, ईडी जांच, रिफाइनरी आग और भजनलाल सरकार पर भी निशाना साधा. गहलोत ने सवाल उठाया कि इतना बड़ा खेल आखिर किसकी सह पर हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन अलग-अलग केस चल रहे हैं और छह जजों द्वारा याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं. इसके बावजूद गरीब और बेसहारा लोगों का पैसा अभी भी अटका हुआ है.
अशोक गहलोत की प्रेस कांफ्रेंस
जयपुर. जयपुर के 49 सिविल लाइंस स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेसवार्ता ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. प्रेसवार्ता लंबी चली, और मुद्दे भी एक-दो नहीं बल्कि कई थे. सबसे बड़ा हमला आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पर लगाया गया, जिसे गहलोत ने करीब 15 हजार करोड़ रुपये का घोटाला बताया. उनका कहना रहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं, बल्कि 28 राज्यों में फैले 800 से ज्यादा शाखाओं के जरिए गरीबों की गाढ़ी कमाई से जुड़ा बड़ा खेल है.
गहलोत ने सीधे-सीधे कहा कि लोगों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर पैसा लिया गया और फिर उस पैसे को रियल एस्टेट समेत दूसरे कारोबार में लगा दिया गया. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि Enforcement Directorate ने 2019, 2021 और 2024 में संपत्तियां जब्त की थीं, लेकिन उसके बाद भी निवेशकों को पैसा वापस दिलाने की प्रक्रिया साफ नहीं दिख रही. आरोप यहां तक लगाए गए कि 2024 और 2025 में बिना अनुमति जमीनों का नामांतरण कर दिया गया, और करीब 22 बीघा जमीन को बाजार से काफी कम कीमत पर नीलाम किया गया.
आदर्श घोटाले से लेकर सिस्टम पर सवालगहलोत ने सवाल उठाया कि इतना बड़ा खेल आखिर किसकी सह पर हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन अलग-अलग केस चल रहे हैं और छह जजों द्वारा याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं. इसके बावजूद गरीब और बेसहारा लोगों का पैसा अभी भी अटका हुआ है. उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि आरोपी और सरकार दोनों की ओर से एक ही लॉ फर्म पैरवी कर रही है, जो अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है.
प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय मंत्री की ओर से उनके खिलाफ बदनाम करने का केस दर्ज किया गया है और मामला अदालत में चल रहा है. गहलोत ने जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चार महीने में इतनी बड़ी जांच पूरी होना शक पैदा करता है. उनका कहना था कि करीब 22 लाख लोग इस मामले से जुड़े हैं और उन्हें अब भी इंसाफ का इंतजार है.
सरकार, कानून व्यवस्था और रिफाइनरी पर निशानागहलोत ने सिर्फ घोटाले तक बात सीमित नहीं रखी. उन्होंने कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, पानी की समस्या और रोजगार जैसे मुद्दों को भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मामलों की संख्या कम दिखाने के लिए एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही. साथ ही कहा कि अस्पतालों और दवाओं के भुगतान अटके होने से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
पचपदरा रिफाइनरी में हाल ही में हुई आग की घटना पर भी उन्होंने गंभीर चिंता जताई. उन्होंने दावा किया कि नई रिफाइनरी में 25 साल तक ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए, ऐसे में कहीं न कहीं जल्दबाजी या दबाव में चूक हुई है. उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तंज कसते हुए गहलोत ने कहा कि हेलीकॉप्टर में उड़ना गलत नहीं, लेकिन जमीन से जुड़ाव भी जरूरी है. उन्होंने पंचायती राज चुनाव समय पर नहीं कराने को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 21, 2026, 17:49 IST



