Rajasthan

चमत्कार या आस्था? इस मंदिर में धरती चीरकर प्रकट हुए हनुमान जी, आज भी उमड़ती है भक्तों की भीड़

Last Updated:April 22, 2026, 07:38 IST

Jalor Hanuman Mandir: यह प्राचीन हनुमान धाम अपनी चमत्कारी कथा के लिए प्रसिद्ध है, जहां मान्यता है कि अकाल के समय धरती चीरकर बजरंगबली स्वयं प्रकट हुए थे. करीब 300 साल पुराने इस मंदिर में आज भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिलती है. कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है. दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर धन्यवाद देने लौटते हैं. यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि लोगों के विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी प्रतीक बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

जालौर: राजस्थान के आलासन गांव में स्थित यह हनुमान मंदिर आस्था और चमत्कार की एक अनोखी कहानी बयां करता है. करीब 300 साल पहले भीषण अकाल के दौरान, जब लोग अपने घर छोड़कर पलायन करने लगे थे, तब इसी धरती से बजरंगबली के प्रकट होने की मान्यता जुड़ी है. कहा जाता है कि एक ग्रामीण देवाराम श्रीमाली जब गांव छोड़कर जा रहे थे, तभी एक जाल के पेड़ के नीचे उन्हें एक साधु ने रुकने को कहा और कुछ ही देर में वहां हनुमान जी की मूर्ति प्रकट हो गई. इस चमत्कार ने पूरे गांव की सोच बदल दी और लोगों ने पलायन छोड़कर यहीं बसने का फैसला किया.

धीरे-धीरे गांव के सभी समुदायों ने मिलकर इस पावन स्थान पर मंदिर निर्माण शुरू किया. वर्षों की मेहनत के बाद यह धाम आज एक भव्य मंदिर के रूप में विकसित हो चुका है. मंदिर परिसर में राम-सीता, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और बाबा रामदेव के मंदिर भी बनाए गए हैं, जो इस स्थान को और भी विशेष बनाते हैं. यहां स्थापित करीब 35 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. जोधपुरी पत्थरों से बनी इस मंदिर की नक्काशी भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचतेस्थानीय निवासी कांतिलाल ने लोकोल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि… यह मंदिर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि लोगों के जीवन का सहारा है. उनका कहना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत जरूर पूरी होती है. खासकर मंगलवार और हनुमान जयंती के मौके पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

हर आने वाला भक्त एक नई उम्मीद लेकर लौटताभक्तों का मानना है कि इस धाम में आने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. यही वजह है कि आज यह मंदिर न केवल जालोर जिले, बल्कि पूरे राजस्थान और देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है. यह धाम सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि विश्वास, उम्मीद और चमत्कार का जीवंत प्रतीक है, जहां हर आने वाला भक्त एक नई उम्मीद लेकर लौटता है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Rajasthan

First Published :

April 22, 2026, 07:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj