बाड़मेर में हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक मासूम की मौत, कई घायल

Last Updated:April 22, 2026, 13:45 IST
Barmer School Bus Accident: बाड़मेर के बायतु में बुधवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब स्कूली बच्चों से भरी बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में बस पलट गई और अफरा-तफरी मच गई. 27 बच्चों में से कई घायल हुए, जबकि एक मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में शोक फैल गया.
ख़बरें फटाफट

बाड़मेर में बड़ा सड़क हादसा, 5 बच्चों की हालात गंभीर
बाड़मेर : बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूली बच्चों से भरी बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में कुल 27 स्कूली बच्चे सवार थे. दुर्घटना में करीब 10 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को तुरंत बालोतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं चार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
इलाज के दौरान एक बच्चे की मौतइस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे की पहचान विरधा राम के रूप में हुई है, जिसकी मौत जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई. इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है.
टक्कर के बाद बस पलटी, मची अफरा-तफरीबताया जा रहा है कि यह बस सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की थी, जो बच्चों को लेकर अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी. तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारीबायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांगइस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan
First Published :
April 22, 2026, 09:05 IST



