Entertainment

माधुरी दीक्षित-संगीता बिजलानी नहीं करती थीं सोनम खान से बात, एक्ट्रेस ने बताया 1989 के सुपरहिट गाने का किस्सा

Last Updated:April 23, 2026, 14:36 IST

सोनम खान ने फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने ‘गजर ने किया है इशारा’ की शूटिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया है. इसका एक क्लिप भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इस गाने में वह सबसे छोटी थीं. सेट पर कोई ज्यादा बात नहीं करता था. सब दूरी बनाए रखते थे. सोनम ने कहा कि यह सब बताकर वह किसी को ठेस नहीं पहुंचना चाहतीं, बस अपने अनुभव बता रही हैं.

ख़बरें फटाफट

माधुरी-संगीता नहीं करती थीं सोनम से बात, एक्ट्रेस ने बताया शूटिंग का किस्साZoomसोनम खान ने ‘त्रिदेव’ के हिट गाने का किस्सा बताया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)

मुंबई. पुरानी फिल्मों और उनके गानों का जादू समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बना रहता है. खासकर 80 और 90 के दशक की फिल्मों के गाने आज भी दर्शकों को उत्साह से भर देते हैं. उस दौर की शूटिंग के पीछे की कहानियां भी अक्सर बेहद दिलचस्प होती हैं, जो समय-समय पर कलाकार खुद साझा करते हैं. ऐसी ही एक याद को एक्ट्रेस सोनम खान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने अपनी फिल्म ‘त्रिदेव’ के मशहूर गाने ‘गजर ने किया है इशारा’ की शूटिंग के अनुभवों की झलक दिखाई.

सोनम खान ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें वह, माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी एक साथ इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में तीनों एक्ट्रेजेस का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. तीनों के डांस स्टेप्स काफी शानदार है. इस पोस्ट के जरिए सोनम ने दर्शकों को एक बार फिर 80 के दशक के उस सुनहरे समय की याद दिला दी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj