National

जब तक मुसलमानों को इंसाफ नहीं मिलेगा, भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता: भाजपा और कांग्रेस पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Last Updated:April 24, 2026, 01:46 IST

ओवैसी ने अपने विरोधियों पर बहुत जोरदार और कड़ा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे बताया. ओवैसी ने इन सभी पार्टियों पर एक बहुत बड़ी और गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस आरएसएस के साथ मिलकर एआईएमआईएम के खिलाफ सरेआम झूठ फैला रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

जब तक मुसलमानों को इंसाफ नहीं मिलेगा, भारत विश्वगुरु नहीं बन सकता: ओवैसीZoomअसदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा.

भुज (गुजरात). ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक देश में मुसलमानों को न्याय नहीं मिलता, भारत ‘विश्वगुरु’ नहीं बन सकता. उन्होंने भुज के मतदाताओं से स्थानीय निकाय चुनावों से पहले समुदाय के भीतर राजनीतिक नेतृत्व को मजबूत करने का आग्रह किया.

भुज कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए न्याय और समानता के बिना विश्व स्तर पर अग्रणी बनने संबंधी भारत की परिकल्पना अधूरी रहेगी. उन्होंने कहा, “अगर इस देश को विश्वगुरु या महाशक्ति बनना है, तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक भारत के मुसलमानों को उनके अधिकार नहीं मिल जाते.”

उन्होंने मतदाताओं से भुज नगरपालिका और जिले की विभिन्न तालुका पंचायतों में चुनाव लड़ रहे एआईएमआईएम उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील की. प्रतिद्वंद्वी दलों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस, आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के साथ मिलकर एआईएमआईएम के बारे में ‘झूठ फैला रहे हैं’. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और संविधान में जनता के विश्वास को सुदृढ़ करना है.

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bhuj,Kachchh,Gujarat

First Published :

April 24, 2026, 01:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj