भागते रह गए तस्कर, पुलिस ने पकड़ा पूरा खेल! 499 किलो डोडाचूरा बरामद, नेटवर्क के खुलेंगे बड़े राज

Last Updated:April 26, 2026, 19:42 IST
Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ की चंदेरिया थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 499 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है. यह कार्रवाई नेतावल महाराज गांव के पास नाकाबंदी के दौरान की गई. पुलिस टीम को देखते ही एक बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे पीछे आ रही डोडाचूरा से भरी एक स्कॉर्पियो की एस्कोर्टिंग (पायलटिंग) कर रहे थे. कुछ देर बाद आई स्कॉर्पियो के चालक और एक अन्य व्यक्ति पुलिस को देख वाहन छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले.
ख़बरें फटाफट

भागते रह गए तस्कर, पुलिस ने पकड़ा पूरा खेल! 499 किलो डोडाचूरा बरामद
चित्तौड़गढ़: राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को जोरदार झटका दिया है. चंदेरिया थाना पुलिस और डीएसटी (DST) टीम ने आपसी समन्वय के साथ जाल बिछाया और करीब 499 किलो 660 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद करने में सफलता हासिल की. पुलिस ने इस मामले में न केवल भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया, बल्कि तस्करी में मिले एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में लिया है.
कार्रवाई की शुरुआत नेतावल महाराज गांव के बाहर पांचली जाने वाली सड़क पर हुई. पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रणनीतिक रूप से नाकाबंदी कर रखी थी. इसी दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते हुए दिखे थे. पुलिस को देखते ही तीनों युवकों ने मोटरसाइकिल खड़ी की और भागने की लगे.
पुलिस ने पकड़ा तस्करों कोमुस्तैद पुलिस टीम और थानाधिकारी ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया. जब उनसे कड़ी पूछताछ की गई, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पकड़े गए युवकों ने स्वीकार किया कि वे पीछे आ रही डोडाचूरा से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी की ‘एस्कोर्टिंग’ (पायलटिंग) कर रहे थे, ताकि पुलिस की मौजूदगी की सूचना मुख्य तस्करों को दे सकें.
खेतों की तरफ भागे रहे थे तस्करएस्कोर्टिंग कर रहे युवकों से जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी वहां पहुंची. पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक ने गाड़ी को करीब 100 फीट पहले ही रोका गया. इससे पहले कि पुलिस टीम उन तक पहुंच पाती, गाड़ी में सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. पुलिस ने आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा. जब पुलिस ने लावारिस हालत में छूटी स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो उसमें रखे प्लास्टिक के कट्टों में भारी मात्रा में डोडाचूरा मिला. तौल करने पर इसका कुल वजन 4 क्विंटल 99 किलो 660 ग्राम पाया गया.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारीपुलिस ने मौके से एस्कोर्टिंग कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य नाबालिगों को डिटेन (निरुद्ध) किया गया है. पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब अनुसंधान इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था. पुलिस की टीम फरार तस्करों की तलाश में जुटी है.
चित्तौड़गढ़ पुलिस की इस कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि तस्करों के मॉर्डन तरीकों के बावजूद भी पुलिस की पैनी नजर और ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का सुरक्षा चक्र उन पर भारी गया है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Chittaurgarh,Rajasthan
First Published :
April 26, 2026, 19:42 IST



