Rajasthan

PTET Result 2026 direct link| PTET Result 2026: राजस्‍थान में B.Ed की कितनी सीटें और कितने कॉलेज, कैसे मिलेगा एडमिशन?

Last Updated:June 25, 2026, 12:20 IST

Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) ने PTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने अंक देख सकते हैं और बीएड कॉलेजों में दाखिले की अगली प्रक्रिया यानी काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर सकते हैं. इस साल 14 जून को आयोजित हुई परीक्षा में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे और अब राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता खुल गया है.

ख़बरें फटाफट

PTET Result 2026: राजस्‍थान में B.Ed की कितनी सीटें, कैसे मिलेगा एडमिशन?ZoomRajasthan PTET Result 2026 direct link, PTET Result 2026: राजस्‍थान पीटीईटी रिजल्‍ट घोषित.

Rajasthan PTET Result 2026, PTET Result 2026: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने पीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्य के 935 सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है. इस साल दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की 1.07 लाख से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे.

जारी हुआ PTET 2026 का रिजल्ट
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.पीटीईटी परीक्षा राजस्थान में बीएड कोर्स में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है. इसी परीक्षा के आधार पर राज्य के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश दिया जाता है.

14 जून को हुई थी परीक्षा

पीटीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 14 जून को किया गया था.इस परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 1 लाख 7 हजार 575 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे.

935 बीएड कॉलेजों में होंगे दाखिले

राजस्थान में इस समय कुल 935 बीएड कॉलेज संचालित हैं. पीटीईटी के माध्यम से इन्हीं कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा.इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों में कुल 1 लाख 7 हजार 40 सीटें उपलब्ध हैं.नया शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार सीटों की तुलना में प्रतियोगिता अपेक्षाकृत कम रह सकती है जिससे अधिक अभ्यर्थियों को दाखिले का अवसर मिल सकता है.

ऐसे चेक करें PTET 2026 का रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर दो वर्षीय बीएड कोर्स का विकल्प चुनकर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा जिसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

रिजल्ट के बाद क्या होगी प्रक्रिया?

पीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद अब ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी. काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा. इसके बाद मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे.कॉलेज आवंटन के बाद दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अभ्यर्थी संबंधित बीएड कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे.

आरक्षण व्यवस्था के तहत मिलेगा लाभ

बीएड प्रवेश प्रक्रिया में राजस्थान सरकार की आरक्षण नीति लागू होगी. राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग के तहत माना जाएगा.राज्य के अभ्यर्थियों के लिए अनुसूचित जाति (SC) को 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 12 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 21 प्रतिशत, अति पिछड़ा वर्ग (MBC) को 5 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा.इसके अलावा महिलाओं को राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण दिया जाएगा. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा रक्षा सेवा और पूर्व रक्षा सेवा कर्मियों के आश्रितों के लिए भी 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है.

About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj