Entertainment

‘एनिमल’ के बाद फिर धमाका करने आ रहे बॉबी देओल, अनुराग कश्यप संग मिलाया हाथ, सामने आई ‘बंदर’ की रिलीज डेट

Last Updated:April 27, 2026, 15:24 IST

बॉबी देओल बीते कुछ समय से पर्दे और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एक्टर ने ‘एनिमल’ से दमदार कमबैक किया था. पिछले साल उन्हें ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था. अब बॉबी देओल एक बार अपनी फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर बज बना हुआ है.

नई दिल्ली. बॉबी देओल अपकमिंग फिल्म में अनुराग कश्यप के साथ नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म बंदर 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट टल गई. मेकर्स ने नई डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है.

मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके मुताबिक यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अपने अनोखे टाइटल, दमदार टीम और शानदार स्टारकास्ट की वजह से ‘बंदर’ पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

बॉबी देओल की इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप संभाल रहे हैं. अनुराग कश्यप, जो अपनी बोल्ड, रॉ और सामाजिक परतों से भरी कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी कल्ट फिल्मों के जरिए अनुराग कश्यप पहले ही यह साबित कर चुके हैं कि वह पारंपरिक सिनेमा से हटकर दर्शकों को गहराई और तीखेपन से भरा अनुभव दे सकते हैं.

Add as Preferred Source on Google

ऐसे में ‘बंदर’ से भी कुछ अलग, साहसी और प्रभावशाली सिनेमा की उम्मीद की जा रही है. फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं बॉबी देओल, जो पिछले कुछ वर्षों में अपने करियर के नए और दमदार दौर से गुजर रहे हैं.

लगातार अलग-अलग और प्रभावशाली भूमिकाओं के जरिए बॉबी ने खुद को फिर से एक गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित किया है. ‘बंदर’ में उनका किरदार एक बार फिर उनके अभिनय के नए आयाम सामने ला सकता है.

फिल्म के लेखन की जिम्मेदारी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे प्रतिभाशाली नामों के पास है. यह वही रचनात्मक जोड़ी है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही है. उनकी लेखनी अक्सर समाज के जटिल पहलुओं, गहरे किरदारों और सशक्त नैरेटिव के लिए सराही जाती है.

प्रोडक्शन की कमान निखिल द्विवेदी के हाथों में है, जबकि ज़ी स्टूडियोज इस बड़े प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहा है. स्टारकास्ट भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है. बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन, सबा आजाद और नागेश भोसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

मजबूत निर्देशन, बेहतरीन लेखन और शानदार कलाकारों से सजी स्टारकास्ट के साथ ‘बंदर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 2026 की सबसे रोमांचक सिनेमाई पेशकशों में से एक बनती दिख रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 27, 2026, 15:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj