Sports

Riyan Parag Vaping Controversy: कप्तान नहीं चाहते थे ड्रेसिंग रूम में घुसे कैमरा, IPL शुरू होने से पहले मीटिंग में उठी थी डिमांड

होमखेलक्रिकेट

कप्तान नहीं चाहते थे ड्रेसिंग रूम में घुसे कैमरा, IPL मीटिंग में रखी थी डिमांड

Last Updated:April 29, 2026, 15:59 IST

Riyan Parag Vaping Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ (ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना) करते हुए टीवी कैमरों में कैद होने के बाद विवादों में घिर गए हैं.कप्तान नहीं चाहते थे ड्रेसिंग रूम में घुसे कैमरा, IPL मीटिंग में रखी थी डिमांडZoomरियान पराग ई-सिगरेट फूंकते ड्रेसिंग रूम में पकड़े गए

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट फूंकते पकड़े गए रियान पराग पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. मौजूदा सीजन में रन बनाने के जूझ रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पंजाब किंग्स के खिलाफ लाइव मैच के दौरान कैमरे में कैद हो गए थे. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. आईपीएल और बीसीसीआई के अधिकारियों ने इसे सोशल मीडिया और टीवी कैमरों की निगरानी के युग में रियान पराग को बेहद लापरवाह बताया. रियान पराग ने अपनी टीम की जीत में 16 गेंदों में 29 रन बनाए थे.

कई प्लेयर्स फूंकते हैं ई-सिगरेटआईपीएल के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, ‘कई खिलाड़ी ई-सिगरेट का सेवन करते हैं, लेकिन वे ड्रेसिंग रूम में ऐसा नहीं करते. इतने सारे कैमरों के बीच ऐसा करना बेहद जोखिम और लापरवाही भरा है. पराग को खुलेआम ई-सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने के बाद बीसीसीआई को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.’ राजस्थान रॉयल्स टीम का कोई भी अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं था.

कप्तान नहीं चाहते ड्रेसिंग रूम में घुसे कैमराआईपीएल के एक अन्य सूत्र ने पीटीआई को बताया कि मौजूदा टूर्नामेंट से पहले मुंबई में कप्तानों की बैठक में ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की निजता का मुद्दा उठाया गया था. कुछ कप्तानों ने सीधा प्रसारण के दौरान ड्रेसिंग रूम की ओर कैमरे घुमाए जाने पर आपत्ति जताई थी. सूत्र ने कहा, ‘यह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के इस्तेमाल से सीधे तौर पर संबंधित नहीं था. यह मोटे तौर पर खिलाड़ियों की निजता से जुड़ा था. कई बार खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में पूरे कपड़े नहीं पहने होते हैं या वे कैमरों से बचना चाहते हैं.’ सूत्र के अनुसार खिलाड़ियों को बताया गया कि ड्रेसिंग रूम से फुटेज दिखाने वाले कैमरों के बारे में फैसला लेना बीसीसीआई का नहीं बल्कि प्रसारक का काम है. इस घटना के बाद इसकी समीक्षा की जा सकती है.

देश में बैन है ई-सिगरेटभारत सरकार ने 2019 में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें इसका उत्पादन, बिक्री और वितरण शामिल था. इस संबंध में कानून के अनुसार पहली बार अपराध करने पर दोषी को एक साल तक की कैद हो सकती है या/और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया सकता है.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 29, 2026, 15:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj