रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ पर बड़ा ट्विस्ट, फिल्म छोड़ने की खबर निकली फेक! सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Last Updated:April 29, 2026, 19:50 IST
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. जॉम्बी थ्रिलर फिल्म को लेकर जहां अलग-अलग दावे सामने आ रहे थे, वहीं अब खबर है कि रणवीर सिंह ने ये फिल्म छोड़ दी है. लेकिन दावा किय गया है कि ये सारी खबरें फेक हैं.
ख़बरें फटाफट

फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने निर्देशक जय मेहता की पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म ‘प्रलय’ से हाथ पीछे खींच लिया है. हालांकि अब इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया जा रहा है.
वैरायटी इंडिया के मुताबिक रणवीर सिंह और जय मेहता इस फिल्म को लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं. दोनों ने मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली है. लेकिन अब खबर है कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म को छोड़ दिया है. लेकिन सच क्या है आइए जानते हैं.
रणवीर-जय मेहता का विवाद था वजह!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि रणवीर और जय लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. काफी समय से दोनों की इस फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है कि फिल्म की स्क्रिप्ट भी लॉक हो चुकी है. फिल्म अब प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है. टीम मिलकर अब तक की सिनेमा की दुनिया का विजुअल स्पेक्टेकल बनाने की तैयारी में बिजी है. ‘प्रलय’ अगस्त 2026 तक फ्लोर पर आने की तैयारी भी है. दरअसल, फिल्म छोड़ने की खबर तब सामने आई थी, जब एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी. जिसमें सामने आया था कि रणवीर और डायरेक्टर जय मेहता के बीच कुछ मतभेद के चलते फिल्म अटक गई है.
‘प्रलय’ में होने वाला है ये धमाल
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह की ये फिल्म फैंस का दिल जीत लेगी. फिल्म की कहानी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक मुंबई पर बेस्ड है.फिल्म में पूरे शहर को खडंहर के तौर पर दिखाया जाने वाला है. साथ ही इसके लिए इसके लिए AI-बेस्ड विजुअल्स का भी यूज किया गया है. जय मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हंसल मेहता के बेटे जय के लिए तो ये थिएट्रिकल डायरेक्टोरियल डेब्यू साबित होगा. इससे पहले वह स्कैम1992: द हर्षद मेहता स्टोरी और लुटेरे जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं.
बता दें कि फिल्म को हंसल मेहता और समीर नायर की Applause Entertainment मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके अलावा एक खास बात ये है कि रणवीर सिंह इन दिनों डॉन 3 छोड़ने की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने बीते साल स्क्रिप्ट को लेकर मतभेद और देरी के चलते फिल्म छोड़ दी थी.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 29, 2026, 19:50 IST



