Health

hansraj college students get wellness center open gym physiotherapy high tech treatment

Last Updated:May 01, 2026, 13:37 IST

Hansraj College Wellness Centre: दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में NBCC के CSR फंड से अत्याधुनिक वेलनेस सेंटर, ओपन जिम और फिजियोथेरेपी केंद्र की शुरुआत हुई है. अब कॉलेज के छात्र और स्टाफ कैंपस के भीतर ही मुफ्त फिटनेस ट्रेनिंग और आधुनिक इलाज की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवनशैली में बड़ा सुधार आएगा.

दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में छात्रों की सेहत और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी पहल की गई है. कॉलेज में अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर, वेलनेस सेंटर और ओपन जिम का शुभारंभ किया गया है. जिससे अब छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत का भी बेहतर ख्याल रख सकेंगे. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रमा ने बताया कि पहले भी फिजियोथेरेपी और जिम की सुविधाएं मौजूद थीं. लेकिन बढ़ती छात्र संख्या के कारण सभी तक उनकी पहुंच नहीं हो पा रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सुविधाओं को अपग्रेड किया गया और एक नया ओपन जिम भी स्थापित किया गया. जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्र लाभ उठा सकें.

CSR फंड से तैयार हुआ पूरा सेटअपइस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों का जवाब देते हुए प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया कि इस प्रोजेक्ट में किसी भी तरह से स्टूडेंट फंड का इस्तेमाल नहीं किया गया है. यह पूरा सेटअप NBCC (India) Limited के CSR फंड के तहत तैयार किया गया है. NBCC ने खुद ही सभी मशीनें और उपकरण खरीदकर कॉलेज में इंस्टॉल किए हैं.

हर किसी के लिए मुफ्त सुविधाइस वेलनेस सेंटर की खास बात यह है कि यह सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि कॉलेज के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए भी पूरी तरह मुफ्त है. कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य है कि हंसराज परिवार का हर सदस्य शारीरिक रूप से फिट और स्वस्थ रहे.

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा फायदाडॉक्टर गौरव ने बताया हंसराज कॉलेज अपने बेहतरीन स्पोर्ट्स कल्चर के लिए जाना जाता है. यहां कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पढ़ाई करते हैं. ऐसे में अक्सर खिलाड़ियों को चोट लगने की समस्या होती है. अब नए फिजियोथेरेपी सेंटर में उन्हें तुरंत इलाज और रिहैबिलिटेशन की सुविधा मिलेगी. जिससे उनका प्रदर्शन और बेहतर हो सकेगा.

ओपन जिम से बढ़ेगी फिटनेस की आदतकॉलेज के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के अनुसार वेलनेस सेंटर को दो हिस्सों में विकसित किया गया है एक हाई परफॉर्मेंस एथलीट्स के लिए और दूसरा सामान्य छात्रों के लिए. ओपन जिम के जरिए छात्रों को बिना किसी झिझक के कभी भी फ्री-हैंड एक्सरसाइज करने का मौका मिलेगा.

आधुनिक मशीनों से लैस सेंटरफिजियोथेरेपी सेंटर में TENS मशीन, अल्ट्रासाउंड थेरेपी जैसी आधुनिक मशीनें मौजूद हैं. जबकि इंडोर जिम में स्ट्रेंथ और कार्डियो ट्रेनिंग के लिए सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं. ओपन जिम में पूरे शरीर के वर्कआउट के लिए अलग-अलग स्टेशन बनाए गए हैं.

स्वस्थ शरीर, बेहतर भविष्यकॉलेज प्रशासन का मानना है कि Health is Wealth सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि छात्रों के जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए. ऐसे में यह पहल न केवल उनकी फिटनेस को बढ़ावा देगी. बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएगी.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

East Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj