Rajasthan

निलंबन से बहाली तक की कानूनी जंग, रिटायरमेंट से ठीक 1 घंटे पहले शिक्षा अधिकारी को मिला खोया हुआ ‘सम्मान’

Last Updated:May 01, 2026, 13:38 IST

Jhunjhunu News : राजस्थान के शिक्षा विभाग में एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यह मामला सूबे के झुंझुनूं जिले से जुड़ा हुआ है. यहां कोर्ट के आदेश पर एक अधिकारी को उसके रिटायरमेंट से महज एक घंटे पहले खोया गया सम्मान लौटाया गया. इस अधिकारी को विभागीय आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया गया था. उसके बाद इस अधिकारी ने कानूनी लड़ाई लड़ी और उसे जीता. संयोग से उसे अपने रिटायरमेंट से महज एक घंटे के पहले वापस अपनी कुर्सी पर बैठने का हक मिला. पढ़ें पूरी कहानी.निलंबन से बहाली तक की कानूनी जंग, रिटायरमेंट से 1 घंटे पहले मिला खोया सम्मानZoomमनोज कुमार ढाका को बीते साल सस्पेंड कर दिया गया था. लेेकिन कानूनी लड़ाई लड़कर रिटायरमेंट से ठीक एक घंटे पहले उन्होंने वापस ज्वॉइन कर लिया.

झुंझुनूं. झुंझुनूं के शिक्षा विभाग में एक अनोखा घटनाक्रम देखने को मिला है. यहां प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर महज 60 मिनट के लिए मनोज कुमार ढाका बैठे और फिर सेवानिवृत्त हो गए. राजस्थान के शिक्षा विभाग में संभवतया यह पहला मौका है जब कोई अधिकारी महज एक घंटे के लिए कुर्सी पर बैठा और फिर रिटायर हो गया. मनोज कुमार की निलंबन के बाद बहाली, पदभार ग्रहण और सेवानिवृत्ति का यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है. वहीं मनोज कुमार को भी इस बात की खुशी है कि उन पर लगे आरोप आखिरकार खारिज हो गए और वे ससम्मान सेवानिवृत्त हुए.

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार ढाका को 20 मई 2025 को शिक्षकों के कथित बैकडोर तबादलों के आरोप में निलंबित कर दिया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को नियमों के विरुद्ध जिला मुख्यालय के आसपास पदस्थापित किया. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रखा गया था. बाद में उन्होंने न्यायालय का रुख किया.

हाईकोर्ट के आदेश पर ज्यॉइन कराया गयाकोर्ट से नवंबर 2025 में राहत मिलने के बावजूद विभाग ने उन्हें पुनः पदस्थापन नहीं दिया गया. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की. इस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें पुनः पद पर बहाल करने के निर्देश दिए. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मनोज ढाका को दोबारा पदभार ग्रहण करने का मौका मिला. निदेशालय के आदेश के बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे उनके जॉइनिंग आदेश जारी किए.

5 बजे डीईईओ का पद संभाला और एक घंटे बाद 6 बजे सेवानिवृत्त हो गएइसी आदेश के तहत उन्हें गुरुवार को पदभार ग्रहण कराया गया. लेकिन संयोग ऐसा रहा कि उसी दिन उनकी सेवानिवृत्ति भी निर्धारित थी. लिहाजा पदभार ग्रहण करने के एक घंटे बाद वे रिटायर हो गए. ढाका ने शाम 5 बजे डीईईओ का पद संभाला और ठीक एक घंटे बाद 6 बजे सेवानिवृत्त हो गए. पदभार ग्रहण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. सेवानिवृत्ति से ठीक पहले उन्होंने पुनः संतोष सोहू को डीईईओ का कार्यभार सौंप दिया.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj