राजस्थान में बदला मौसम! जयपुर, झुंझुनूं और सीकर में आंधी के बाद बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Last Updated:May 03, 2026, 06:03 IST
Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को राहत मिली. राजधानी जयपुर में शनिवार रात करीब 8 बजे के बाद तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. जवाहर नगर, झोटवाड़ा और वैशाली नगर सहित कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और बारिश का दौर शुरू हो गया. इसी तरह झुंझुनूं में भी पहले धूल भरी आंधी चली, जिससे सड़कों पर धूल का गुबार छा गया, और उसके बाद बारिश हुई. सीकर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. इस अचानक मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान में बदला मौसम, भीषण गर्मी के बीच बारिश (सांकेतिक फोटो)
Rajasthan Mausam Live: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच शनिवार रात मौसम ने एक बड़ा यू-टर्न लिया है. प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदलने से जनजीवन को काफी राहत मिली है. शनिवार रात करीब 8 बजे के बाद से जयपुर के जवाहर नगर, झोटवाड़ा और वैशाली नगर जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई.
मौसम में आए इस बदलाव का असर प्रदेश के अनेक जिलों में देखा गया. झुंझुनूं और सीकर में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे सड़कों पर धूल का गुबार छा गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, अलवर और कोटा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी खबर है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया है. कोटा और आसपास के इलाकों में गिरे ओलों ने किसानों और आम लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है.
पश्चिमी राजस्थान अभी भी तप रहाजहां एक ओर पूर्वी और मध्य राजस्थान के कई जिलों में बारिश से ठंडक घुली है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती इलाकों में गर्मी का असर अब भी बरकरार है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा. हालांकि, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यहां भी राहत मिलने की उम्मीद है.
मौसम विभाग का येलो और ऑरेंज अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिन आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है. एक नए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है.
3 मई का पूर्वानुमान: राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
4 मई का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने 4 मई को विशेष रूप से बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी-बारिश की गतिविधियों की तीव्रता अधिक रहने की चेतावनी दी है. इस दौरान हवाओं की गति 50-70 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट की स्थिति बनी हुई है.
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दीमौसम विभाग ने आंधी-बारिश के प्रभाव से राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत की संभावना जताई है. विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खुले में रखी फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके. आंधी-तूफान के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



