Sports

धोनी जैसी बैटिंग स्टाइल, उनके जैसे शॉट्स और वैसा ही सेलिब्रेशन, कौन हैं कार्तिक शर्मा जिन्होंने पहले मैच में IPL में मचाई सनसनी?

Last Updated:May 03, 2026, 07:32 IST

चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी की जिस फिनिशिंग टच की कमी खल रही थी वैसा ही कुछ उनको कार्तिक शर्मा की पारी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिया. इस खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में पहली फिफ्टी ठोकी और गन सेलिब्रेशन करके फैंस को युवा धोनी की याद दिला दी.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले के बाद हर तरफ एक खिलाड़ी की चर्चा हो रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा जो मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें खड़ी कर गए. उन्होंने ऐसा खेल दिखाया जिसने सबको पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी.

चेन्नई सुपर किंग्स के फैन इस वक्त अपने चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिस कर रहे हैं. उनके मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आईपीएल शुरू होने से पहले चोटिल हुए इस दिग्गज को खेलते देखना तो फैंस के लिए संभव नहीं हो पाया लेकिन इस धुरंधर की झलक जरूर मिल गई.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 160 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही चेन्नई की टीम के लिए कार्तिक शर्मा ने आकर वही काम किया जो महेंद्र सिंह धोनी किया करते हैं. उन्होंने मैच को संभाला, बनाया और फिर खत्म करके कप्तान के साथ मैदान से वापस लौटे. ना सिर्फ कार्तिक के खेलने का तरीका पूर्व कप्तान जैसा था बल्कि उनको शॉट्स लगाते देख ऐसा लग रहा था जैसे धोनी ही बल्लेबाजी कर रहे हैं.

Add as Preferred Source on Google

कार्तिक शर्मा ने मुंबई के खिलाफ 40 बॉल पर 54 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड के साथ मिलकर 98 रन की अटूट साझेदारी निभाई. इस दौरान जो उन्होंने गन सेलिब्रेशन किया उसने तो फैंस को लेकर धोनी की पुरानी याद ताजा कर दी.

CSK के कार्तिक शर्मा ने IPL 2026 में हार्दिक पांड्या की MI के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक जड़ा. उन्होंने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिलाने में मदद की. हालांकि, लोग उनके खेल से ज्यादा उस चीज़ की चर्चा कर रहे हैं, जो उन्होंने मैच के बाद की. कार्तिक शर्मा ने हाथ से बंदूक की तरह इशारा किया. उनका यह जश्न देखकर फैंस को बीस साल पहले एमएस धोनी का फेमस सेलिब्रेशन याद आ गया.

इस जश्न का कारण भी था. कार्तिक शर्मा ने 54 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे. उनकी बल्लेबाजी शांत और समझदारी भरी थी, बिल्कुल वैसे ही जैसे एमएस धोनी की होती है, जिनकी नकल उन्होंने की. कार्तिक शर्मा अभी बहुत युवा हैं और उनके करियर में आगे बहुत कुछ करना बाकी है. लेकिन सिर्फ 20 साल की उम्र में ही वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

शनिवार को अर्धशतक लगाकर वह CSK के लिए अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. उनसे कम उम्र में यह कारनामा सिर्फ आयुष म्हात्रे ने किया था. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कार्तिक शर्मा को 2026 की IPL नीलामी में 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह राजस्थान के भरतपुर से हैं और राजस्थान की राज्य टीम के लिए खेलते हैं. वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj