Sports

तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी तेज रफ्तार बॉल, हाथ से खुलकर जमीन पर गिरी, कीमत जानकर आपके मुंह से भी निकलेगी आह!

होमखेलक्रिकेट

तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी बॉल, कीमत जान आपके मुंह से भी निकलेगी आह!

Last Updated:May 03, 2026, 13:36 IST

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मैच में रन बनाने में नाकाम रहे. बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की बॉल आकर लगी. स्कूप खेलने से चूके तिलक और उनकी कीमती घड़ी जमीन पर गिर गई.तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी बॉल, कीमत जान आपके मुंह से भी निकलेगी आह!Zoomस्कूप खेलने से तिलक वर्मा चूके और गेंद सीधा घड़ी पर जा लगी

नई दिल्ली. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले के दौरान तिलक वर्मा के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. मुंबई के स्टार बल्लेबाज ने CSK के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन के खिलाफ स्कूप किया लेकिन शॉट सही से नहीं लगा पाए. तिलक ने ऐसा शॉट लगाया कि बॉल दूर जाने की जगह उनको ही आ लगी. गेंद सीधा उनकी कलाई पर लगी और घड़ी हाथ से निकलकर जमीन पर गिर गई.

23 साल के तिलक ने चोट लगने के बाद MI डगआउट की ओर इशारा किया और इलाज के लिए कहा. अच्छी बात यह रही कि वह अपनी घड़ी पहनकर खेलना जारी रख सके. बाद में रिप्ले में पता चला कि तिलक की घड़ी WHOOP फिटनेस ट्रैकिंग बैंड थी, जिसकी कीमत करीब 28,000 रुपये है. तिलक के लिए राहत की बात यह रही कि गेंद और जमीन से टकराने के बावजूद उनकी घड़ी नहीं टूटी. यह घटना MI की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. तिलक वर्मा इसके बाद बड़ी पारी नहीं खेल सके और घटना के दो गेंद बाद ही आउट हो गए. वह सिर्फ 5 रन ही बना पाए.

Tilak Verma Whoop Bend broke by Jamie Overtone bowl 🤯

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj