Sports

NZ vs IND: न्यूजीलैंड को करारा झटका, टीम इंडिया का सामना करने से पहले ही दो-दो खिलाड़ी बाहर

होमखेलक्रिकेट

न्यूजीलैंड को करारा झटका, भारत का सामना करने से पहले ही दो-दो खिलाड़ी बाहर

Last Updated:October 09, 2026, 11:17 IST

IND vs NZ T20 series: मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स इंजर्ड होकर भारत के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है. चैपमैन बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं तो फाउल्क्स को कूल्हे में चोट लगी है. दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है.Amazon Prime DayTop Deals Insideन्यूजीलैंड को करारा झटका, भारत का सामना करने से पहले ही दो-दो खिलाड़ी बाहरZoomमार्क चैपमैन को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला.ऑकलैंड: 22 अक्टूबर से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रही पांच मैच की टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दो करारे झटके लगे हैं. टीम के दो बड़े खिलाड़ी यानी एक बल्लेबाज और एक बॉलर इंजर्ड होकर पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए. बाहर होने वाले खिलाड़ियों का नाम मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स है. पहला मैच क्राइस्टचर्च में होना है. टी-20 सीरीज का आखिरी मैच एक नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

क्यों बाहर हुए चैपमैन और फाउल्क्स?बाएं हाथ के बल्लेबाज चैपमैन पिछले महीने यूरोपीय टी-20 लीग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं. तेज गेंदबाज फाउल्क्स के दाहिने कूल्हे में हाल ही में कैंटरबरी में अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी.

वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं चैपमैनचैपमैन ने अब तक 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. यह 32 वर्षीय बल्लेबाज भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकता है, लेकिन फाउल्क्स की वापसी की कोई निश्चित समयसीमा नहीं है.

क्लार्कसन और टिकनर चुने गए रिप्लेसमेंट ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने स्वीकार किया कि टी-20 सीरीज से पहले दो प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है. वॉल्टर ने कहा:

मार्क और जैक के लिए मुझे बहुत दुख है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमें खुशी है कि हम जोश और ब्लेयर की विशेषज्ञता का फायदा उठा सकते हैं. यह दोनों खिलाड़ी इस सीरीज में खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टी-20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2026, 11:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj