Tech

करीब आधे दाम पर मिलने लगा सैमसंग का काफी तगड़ा फोन, मिलता है 50MP कैमरा और 12GB रैम

Powered by :

Last Updated:May 03, 2026, 07:01 IST

Samsung Galaxy A55 5G अमेज़न पर भारी डिस्काउंट के साथ ₹25,999 में मिल रहा है. नो-कॉस्ट EMI, ₹1,199 कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ कीमत और कम हो सकती है. जानिए पूरी डील और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

करीब आधे दाम पर मिलने लगा सैमसंग का काफी तगड़ा फोन, मिलता है 50MP कैमराZoomAmazon पर Galaxy A55 सस्ता, एक्सचेंज और कैशबैक से और भी बचत.

अमेज़न पर आए दिन एक से बढ़ कर एक डील सामने आती रहती है. सेल में कुछ बेस्ट ऑफर्स की बात करें तो कई ऐसे मिड-रेंज और बजट फ्रेंडली फोन हैं जिन्हें काफी सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है. सेल में ‘टॉप डील ऑफ द वीक’ के तहत कई ब्रांडेड फोन को काफी कम दाम पर घर लाया जा सकता है. अमेज़न.इन से मिली जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A55 को काफी अच्छे डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. इस फोन को ग्राहक ऑफर के तहत 42,999 रुपये के बजाए 25,999 रुपये में घर ला सकते हैं.

खास बात ये है कि इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. साथ ही अगर आप अमेज़न पे बैलेंस से पेमेंट करते हैं तो 1,199 रुपये का कैशबैक भी मिल जाएगा. इसके अलावा अगर आपके पास कोई पुराना फोन अच्छी कंडिशन में है तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 26,050 रुपये की छूट पा सकेंगे. आइए एक नज़र इसके स्पेसिफिकेशंस पर डालते हैं.

कैसे हैं सैमसंग गैलेक्सी A55 के फीचर्सबात करते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस की तो सैमसंग गैलेक्सी A55 5G में 6.6 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद लगेगी. साथ ही 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको स्पेस की कमी महसूस नहीं होगी.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आसानी से एक दिन तक चल सकती है. साथ ही 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर फोन जल्दी चार्ज किया जा सकता है.

कैमरा सेटअप भी इस फोन की खासियत है. इसके पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. इससे आप अलग-अलग तरह की फोटो आसानी से क्लिक कर सकते हैं- चाहे वाइड शॉट हो या क्लोज-अप. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो साफ और डिटेल्ड फोटो देता है.

यानी कि Samsung Galaxy A55 5G एक ऐसा स्मार्टफोन है जो अच्छे डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा के साथ आता है. अगर आप मिड-रेंज में एक ऑलराउंडर फोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj