Rajasthan

Dholpur News: चंबल के बीहड़ों में अब डकैत नहीं, डर और हंसी का तड़का! नाना पाटेकर की नई फिल्म करेगी बड़ा धमाका

Last Updated:May 04, 2026, 09:01 IST

Dholpur Chambal Movie: धौलपुर और चंबल के बीहड़ों की पहचान अब तक डकैतों और गोलियों की कहानियों से जुड़ी रही है, लेकिन अब इस छवि को बदलने की तैयारी है. बॉलीवुड एक नई फिल्म के जरिए इस क्षेत्र को अलग अंदाज में पेश करने जा रहा है, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नाना पाटेकर नजर आएंगे, जो अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. फिल्म की कहानी पारंपरिक डकैत थीम से हटकर एक नया प्रयोग होगी, जिसमें डर और हंसी दोनों का तड़का होगा. इस प्रोजेक्ट से न केवल दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर: एक बार फिर धौलपुर के चंबल बीहड़ फिल्मी दुनिया का बड़ा केंद्र बनने जा रहे हैं. इस बार बीहड़ों में गोलियों और डकैतों की कहानी नहीं, बल्कि हॉरर और कॉमेडी का नया मिश्रण देखने को मिलेगा. मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म “शक्ति शालिनी” की शूटिंग जल्द ही धौलपुर में शुरू होने वाली है. फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर दमदार किरदार में नजर आएंगे, जबकि “सैंयारा” फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा मुख्य भूमिका निभाएंगी.

फिल्म की कहानी बंगाली लोक कथाओं से प्रेरित बताई जा रही है. इसमें अच्छाई और बुराई की लड़ाई को डर और रोमांच के साथ दिखाया जाएगा. फिल्म में “शालिनी” का किरदार एक ऐसी प्रेतनी का है, जो बदला लेना चाहती है. वहीं “शक्ति” का किरदार देवी काली के स्वरूप से प्रेरित बताया गया है, जिन्हें बुराई का अंत करने वाली शक्ति माना जाता है. अनीत पड्डा इस फिल्म में डबल शेड वाले चुनौतीपूर्ण रोल में दिखाई देंगी. वे छोटे शहर की स्कूली छात्रा के रूप में भी नजर आएंगी.

फिल्म में अभिनेता विनीत कुमार सिंह मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्मों छावा और जाट में किए गए अभिनय को काफी सराहना मिली थी. अब वे इस फिल्म में खतरनाक अंदाज में दिखाई देंगे.

स्त्री”, “भेड़िया” और “मुंज्या” जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईधौलपुर के रहस्यमयी चंबल बीहड़ पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज, फिल्म की शूटिंग का हिस्सा रह चुके हैं. इससे पहले सोन चिरैया,इंस्पेक्टर अविनाश, यारा, पान सिंह तोमर,और साउथ की कई वेब सीरीज की शूटिंग यहां हो चुकी है. अब मैडॉक फिल्म्स जैसी बड़ी कंपनी यहां अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म शूट करने जा रही है. इसी बैनर ने “स्त्री”, “भेड़िया” और “मुंज्या” जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं.

जल्द ही दिन-रात शूटिंग शुरू होगीफिल्म की शूटिंग के लिए निर्देशक आदित्य सरपोतदार और उनकी टीम ने चंबल के कई बीहड़ों की रैकी कर लोकेशन फाइनल कर ली है. लोकल लाइन प्रोड्यूसर पप्पू कंषाना के नेतृत्व में यह शूटिंग करवाई जा रही है. उन्होंने बताया कि शूटिंग की परमिशन मिल चुकी है और जल्द ही दिन-रात शूटिंग शुरू होगी.

फिल्म शूटिंग से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलतापप्पू कंषाना का कहना है कि फिल्म शूटिंग से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में शूटिंग की लागत और परमिशन प्रक्रिया आसान हो तो और ज्यादा फिल्में यहां शूट हो सकती हैं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj