Rajasthan

9 और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द, राजस्थान से दिल्ली आने-जाने वाले यात्री जान लें लिस्ट

Last Updated:October 09, 2026, 13:26 IST

उत्तर पश्चिम रेलवे से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है. रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर 2026 को चलने वाली 13 प्रमुख ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है. माना जा रहा है कि एहतियात के तौर पर दिल्ली रूट की ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. अगर आप भी 9 या 10 अक्टूबर को ट्रेन से सफर की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले रद्द की गई इन ट्रेनों की सूची जरूर देख लें.Amazon Prime DayTop Deals Inside9 और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द, राजस्थान-दिल्ली की यात्रा पहले जान ये लेंZoomभारतीय रेल की फाइल फोटो

जयपुर. राजस्थान और दिल्ली के बीच रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. ऑपरेश्नल कारणों के चलते 9 और 10 अक्टूबर को 13 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी. उत्तर पश्चिम रेलवे ने इसकी जानकारी दी है. रद्द होने वाली ट्रेनों में उदयपुर, श्रीगंगानगर, सिरसा, भिवानी, हिसार और रेवाड़ी से चलने वाली रेलसेवाएं शामिल हैं.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दो और 10 अक्टूबर को 11 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी. इनमें दिल्ली, नई दिल्ली और तिलकब्रिज आने-जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं. ऐसे में यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी जाती है.

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

9 अक्टूबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 12964: उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन.
गाड़ी संख्या 14727: श्रीगंगानगर–तिलकब्रिज.

10 अक्टूबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

गाड़ी संख्या 15308: सिरसा–तिलकब्रिज.
गाड़ी संख्या 12963: हजरत निजामुद्दीन–उदयपुर सिटी.
गाड़ी संख्या 14738: तिलकब्रिज–भिवानी.
गाड़ी संख्या 14737: भिवानी–तिलकब्रिज.
गाड़ी संख्या 14728: तिलकब्रिज–श्रीगंगानगर.
गाड़ी संख्या 74004: रेवाड़ी–दिल्ली.
गाड़ी संख्या 54414: रेवाड़ी–दिल्ली.
गाड़ी संख्या 54421: दिल्ली–रेवाड़ी.
गाड़ी संख्या 54310: हिसार–दिल्ली.
गाड़ी संख्या 54424: हिसार–नई दिल्ली.
गाड़ी संख्या 54423: नई दिल्ली–हिसार.

दिल्ली आने वाली ट्रेनों पर भी असर

रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने के पीछे परिचालन संबंधी कारण बताए हैं. हालांकि, इसके विस्तृत कारण साफ नहीं किए गए हैं. ऐसे में एहतियात के तौर पर दिल्ली आने वाली ट्रेनों को रद्द किए जाने की बात को आधिकारिक पुष्टि के बिना तथ्य के रूप में नहीं कहा जा सकता. यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति को साफ कर लें.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 09, 2026, 13:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj