थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर झूमी साउथ इंडस्ट्री, विजय देवरकोंडा ने बधाई देते हुए कहा- ‘तमिलनाडु की जनता को..’

Last Updated:May 04, 2026, 18:08 IST
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह की लहर पैदा कर दी है, जहां सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटों पर बढ़त बनाकर जबरदस्त जीत की ओर हैं. इस बड़ी उपलब्धि पर अभिनेता विजय देवरकोंडा ने उन्हें बधाई दी और इसे तमिल राजनीति का एक ‘नया चेहरा’ करार दिया है.
विजय देवरकोंडा ने थलापति को दी बधाई
नई दिल्ली. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमाने और बंपर जीत दर्ज करने वाले थलपति विजय की जीत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री उत्साहित है. कलाकार लगातार अपने साथी और सीनियर एक्टर थलापति विजय को बधाई दे रहे हैं. अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर थलापति विजय को टैग करते हुए चुनाव में बंपर जीत की बधाई दी है. उन्होंने तमिलनाडु की जनता का भी आभार जताया है. उन्होंने लिखा है कि तमिलनाडु के लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान कर अपने हक में मजबूत फैसला लिया है.
सोमवार को पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के साथ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए. यहां 234 सीटों पर हुए मतदान में विजय थलापति की पार्टी TVK ने बंपर जीत हासिल की है. पार्टी को 108 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि डीएमके 72 और अन्नाद्रमुक सिर्फ 54 सीटों पर लीड कर रही है. थलपति विजय की इस जीत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है.
विजय देवरकोंडा ने क्या कहा?सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विजय देवरकोंडा ने थलपति विजय को टैग करते हुए लिखा एंड न्यू …। उन्होंने आगे लिखा कि तमिलनाडु के लोगों को मेरा आदर और बधाई, जिन्होंने बड़ी संख्या में मतदान करके अपने लिए मजबूत रुख अपनाया. उन्होंने तमिलनाडु के सभी लोगों और नए मुख्यमंत्री को समृद्धि और सामूहिक विकास की शुभकामनाएं दीं. विजय ने ये भी लिखा कि तमिल राजनीति के इस नए दौर और नए चेहरे को देखने के लिए उत्साहित हूं .
My Admiration and congratulations to the people of Tamil Nadu for turning up so strongly to vote and take a stand for themselves.
Wishing all the people of TN and the new CM all prosperity and collective growth. Excited to see this new Phase and Face…



