Rajasthan

Leopard In Dungarpur: डूंगरपुर में लेपर्ड की दहशत…देर रात फार्म हाउस की दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ

Last Updated:August 16, 2026, 16:21 IST

डूंगरपुर शहर से सटे रिहायशी इलाकों में लेपर्ड की लगातार बढ़ती मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल है. उदय विलास रोड स्थित सिसोदिया फार्म हाउस की दीवार पर देर रात लेपर्ड नजर आया, जिसका कार चालक ने वीडियो बना लिया. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.डूंगरपुर में फिर दिखा लेपर्ड, देर रात सिसोदिया फार्म हाउस के पास मचा हड़कंपZoomफार्म हाउस की दीवार पर देर रात लेपर्ड नजर आया

डूंगरपुर. शहर और आसपास के रिहायशी इलाकों में इन दिनों लेपर्ड की लगातार बढ़ती मूवमेंट ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बीते कुछ दिनों में शहर से सटे अलग-अलग क्षेत्रों में लेपर्ड की आवाजाही देखे जाने के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. देर शाम और रात के समय घरों से बाहर निकलने में लोग अब सावधानी बरत रहे हैं.

ताजा मामला उदय विलास रोड स्थित सिसोदिया फार्म हाउस के पास का सामने आया है. बताया जा रहा है कि बीती देर रात एक लेपर्ड फार्म हाउस की चारदीवारी पर काफी देर तक बैठा नजर आया। सड़क से गुजर रहे एक कार चालक की नजर जब दीवार पर बैठे लेपर्ड पर पड़ी तो उसने तुरंत अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया. वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में एक बार फिर दहशत फैल गई.

रिहायशी इलाकों के करीब बढ़ी सक्रियता

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से डूंगरपुर शहर से लगे इलाकों में लेपर्ड की गतिविधियां लगातार देखने को मिल रही हैं. कभी सड़क किनारे तो कभी खेतों और फार्म हाउस के आसपास लेपर्ड नजर आने की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिन्हें देर शाम या रात के समय जरूरी काम से घर से बाहर निकलना पड़ता है.

रात के समय सतर्क रहने की अपील

लेपर्ड की लगातार मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय लोग अपने स्तर पर भी सतर्कता बरत रहे हैं. लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्रों के आसपास लेपर्ड की आवाजाही किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है. ऐसे में वन विभाग को संवेदनशील इलाकों में नियमित निगरानी और गश्त बढ़ाने की जरूरत है.

वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों और शहरवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि उदय विलास रोड सहित शहर से सटे उन सभी इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए, जहां पिछले दिनों लेपर्ड की गतिविधियां सामने आई हैं. लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और लेपर्ड की मूवमेंट पर नजर रखने की मांग की है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. फिलहाल लेपर्ड की लगातार दिखाई दे रही मौजूदगी ने शहर से सटे इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Dungarpur,Rajasthan

First Published :

August 16, 2026, 16:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj