बॉलीवुड की इकलौती हीरोइन, न पूरी की कोई डिमांड, न मेकर्स के ऑफिस में खाए थे धक्के, बिना स्ट्रगल बनी टॉप एक्ट्रेस

होमफोटोमनोरंजन
बॉलीवुड की इकलौती हीरोइन, जिसे कास्ट करने के लिए तरसा करते थे मेकर्स
Last Updated:May 04, 2026, 17:36 IST
वो खूबसूरत एक्ट्रेस जिसने हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया. जितेंद्र के साथ इस हसीना की जोड़ी काफी हिट मानी गई. लेकिन इस एक्ट्रेस की खास बात थी, इसकी मासूमियत. थिएटर में इसे भावुक होता देख लोग भी रो पड़ते थे.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं ये हसीना. अपनी मासूमियत, शानदार एक्टिंग और इमोशनल किरदारों से दर्शकों के दिलों में एक्ट्रेस ने अलग जगह बनाई थी. काम के लिए तो इस एक्ट्रेस ने कभी संघर्ष नहीं किया.
बड़ी-बड़ी आंखों वाली वो खूबसूरत हसीना कोई और नहीं, मौसमी चटर्जी हैं. वह पर्दे पर ज्यादातर मासूम लड़की या सीधी सादी पत्नी के रोल में ही नजर आती थीं. थिएटर में बैठे लोग तो उनके भावुक सीन देखकर रो पड़ते थे.
मौसमी चटर्जी के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा. वह किस्मत की इतनी धनी रहीं कि कम उम्र में ही उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. बंगाली परिवार में जन्मीं मौसमी ने बेहद छोटी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था.
Add as Preferred Source on Google
मौसमी ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली सिनेमा से की थी. फिल्म बालिक बधु से उन्होंने डेब्यू किया था. इस फिल्म ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. फिर घर, परिवार और शादी के लिए उन्होंने ब्रेक लिया और शादी के बाद फिर लीड हीरोइन बनकर आईं.
कमबैक करने के बाद भी उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि उस दौर में भी वह शादीशुदा होने के बावजूद लीड एक्ट्रेस के रोल निभा रही थीं. मौसमी की शादी मशहूर पार्श्वगायक और संगीत निर्देशक हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से हुई थी.
हेमंत की वजह से उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा और फिल्म अनुराग में वह धाक जमाने में कामयाब हुईं. फिल्म की कहानी और मौसमी की परफॉर्मेंस इतनी असरदार थी कि लोग थिएटर से भावुक होकर निकलते थे.
इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इनमें रोटी कपड़ा और मकान, मंजिल, मांग भरो सजना जैसी कई फिल्में शामिल हैं. चाहे रोमांटिक रोल हो, इमोशनल किरदार हो या फैमिली ड्रामा. मौसमी हर रोल में जान फूंक दिया करती थीं.
बता दें जितेंद्र, धर्मेद्र और संजीव कुमार समेत मौसमी हर एक्टर के साथ काम कर चुकी थीं. लेकिन उन्होंने हमेशा कहा है कि वह विनोद खन्ना की बहुत बड़ी फैन रही हैं. अपने करियर में उन्होंने कभी भी किसी तरह का बोल्ड सीन नहीं दिया. न ही वह कभी अपनी मर्यादा से परे ड्रेसेज में कभी नजर आईं.



