राजस्थान में मौसम ने लिया यू-टर्न! जयपुर से उदयपुर तक आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, IMD का अलर्ट जारी

Last Updated:May 05, 2026, 06:02 IST
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों मौसम तेजी से करवट बदल रहा है, जिससे कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. सोमवार को जयपुर, सीकर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली. राजधानी जयपुर में रात के समय तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई. वहीं झालावाड़ के अकलेरा क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को अचानक मौसम के बदलाव का सामना करना पड़ा. उदयपुर के मावली क्षेत्र में भी आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान में आज का मौसम
Rajasthan Weather News: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. जयपुर, सीकर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ सहित अनेक इलाकों में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई.
राजधानी जयपुर में रात के समय तेज आंधी चली और कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. वहीं, झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र में शाम करीब 4:15 बजे लगभग 20 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे स्थानीय लोगों को अचानक बदले मौसम का सामना करना पड़ा. उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र में भी आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
10 मिनट तक ओले गिरने के बाद तेज बारिशइसी तरह झुंझुनूं जिले के कई इलाकों में सोमवार शाम को तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हुई. मंडावा कस्बे में करीब 10 मिनट तक ओले गिरने के बाद तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और आवागमन प्रभावित हुआ.
प्रशासन ने लोगों से अपील कियापाली जिले के रणकपुर-सायरा क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण एक बड़ा शादी समारोह बाधित हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
राजस्थान में धूप रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताईमौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में आंधी-बारिश का दौर आज 5 मई को भी जारी रहने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. 5 और 6 मई को राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में धूप रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



