Entertainment

‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल का मुस्लिम रोल, क्या बॉक्स ऑफिस पर पड़ा भारी? राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ‘बंटवारा 1947’ के जरिए बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद लौटी है. हालांकि उम्मीद के मुताबिक, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है. इस बीच राजकुमार संतोषी ने फिल्म में सनी देओल के किरदार सिंकदर मिर्जा को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने माना कि उनके मन में एक बार यह ख्याल जरूर आया था कि सनी देओल का मुस्लिम कैरेक्टर फिल्म के लिए जोखिम हो सकता है.

‘बंटवारा 1947’ के राजकुमार संतोषी ने कबूला कि शुरुआत में उन्हें और उनकी टीम को इस बात की चिंता जरूर हुई थी कि सनी देओल की एक्शन हीरो और राष्ट्रवादी छवि के बाद दर्शक उन्हें इस किरदार में कैसे स्वीकार करेंगे. हमारी सहयोगी वेबसाइट मनी कंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में जब राजकुमार संतोषी से पूछा गया कि क्या सनी देओल का एक मुस्लिम किरदार फिल्म के खिलाफ काम किया, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने माना, ‘हां, यह विचार हमारे दिमाग में आया था.’ लेकिन उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह कास्टिंग एक सोचा-समझा क्रिएटिव फैसला था.

सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर बोले राजकुमार संतोषी

उन्होंने समझाया, ‘फिल्म में उनका किरदार पूरी तरह जायज है. बतौर कलाकार, सनी के लिए यह एक अलग तरह की चुनौती थी और वह इसे लेकर काफी उत्साहित थे. हमने इस पर विचार किया था क्योंकि ‘बॉर्डर’ और ‘गदर’ जैसी फिल्मों से उनकी एक बेहद लोकप्रिय देशभक्त और मजबूत इंसान की छवि जुड़ी है, जो देश के दुश्मनों और पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभालता है. लेकिन ‘बंटवारा 1947′ में वह सिकंदर मिर्जा नाम के एक नेक मुस्लिम इंसान की भूमिका निभा रहे हैं. वह एक ऐसा किरदार है जो कट्टरपंथ और नफरत के खिलाफ खुलकर जंग लड़ता है.’

सनी देओल को कास्ट करने की असली वजह

इंटरव्यू के दौरान राजकुमार संतोषी ने यह भी बताया कि सनी देओल के साथ उनकी पुरानी और गहरी दोस्ती जरूर है, लेकिन उन्हें इस किरदार के लिए चुनने की सबसे बड़ी वजह फिल्म को मेनस्ट्रीम दर्शकों तक पहुंचाना था. वह चाहते थे कि यह अहम संदेश बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचे.

सनी देओल को पसंद आई थी कहानी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर ने कहा, ‘हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और पहले भी तीन सुपरहिट फिल्में साथ दे चुके हैं, लेकिन हर प्रोजेक्ट की अपनी मांग होती है.’ फिल्म की शुरुआत का किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम 2008 में ही एक अलग फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे. जब मैंने इस सब्जेक्ट को चुना, तो सनी से बात की. उन्हें यह कॉन्सेप्ट बेहद पसंद आया.’

राजकुमार संतोषी ने बताई फिल्म बनाने की वजह

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चाहता था कि यह एक प्रॉपर मेनस्ट्रीम फिल्म बने. सनी आज के समय में नंबर वन और बेहद पॉपुलर स्टार हैं. मैं चाहता था कि इस कहानी का मैसेज दूर-दूर तक लोगों तक पहुंचे, इसलिए मुझे सनी देओल जैसा बड़ा चेहरा चाहिए था. इसके अलावा सनी एक बेहतरीन और मंझे हुए एक्टर भी हैं. वह जिस भी रोल में हाथ डालते हैं, उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं. यही वजह थी कि मैंने उन्हें इस किरदार के लिए चुना.’

सनी देओल ने निभाया मुस्लिम किरदार

बताते चलें कि ‘बंटवारा 1947’ से राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की है. इससे पहले यह जोड़ी ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी कालजयी फिल्में दे चुकी है. हालांकि, इस बार सनी देओल अपनी ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ वाली उग्र देशभक्त और एक्शन-हीरो की छवि से हटकर सिकंदर मिर्जा नाम के एक ऐसे मुस्लिम शख्स के किरदार में हैं, जो कट्टरपंथ और नफरत के खिलाफ खड़ा होता है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj