Rajasthan

देखिए चंद सेकंड में कैसे भरभराकर ढहा तीन मंजिला मकान, दिल दहला देगा कोटा का यह वीडियो

होमवीडियोराजस्थान

देखिए चंद सेकंड में कैसे भरभराकर ढहा तीन मंजिला मकान, दिल दहला देगा कोटा का यह वीडियो

X
title=

देखिए चंद सेकंड में कैसे भरभराकर ढहा तीन मंजिला मकान, दिल दहला देगा कोटा का यह वीडियो

 

arw img

Three-Storey Building Collapses Video: कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है. बल्लभबाड़ी इलाके के घोसी मोहल्ले में एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया. यह मकान घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित था, जिससे घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, क्योंकि मकान लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था. मकान गिरते ही भारी मात्रा में मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई. घटना की सूचना मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. नगर निगम की टीम और रेस्क्यू दल ने भी तुरंत पहुंचकर हालात का जायजा लिया. एहतियात के तौर पर आस-पास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने मकान गिरने का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल प्रशासन मलबा हटाने और रास्ता जल्द बहाल करने की कार्रवाई में जुटा हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj