Rajasthan

तुम नाई हो या जेईएन? विधायक महंत बाबा बालक नाथ के सवाल पर बवाल, भड़का सेन समाज

X
title=

तुम नाई हो या जेईएन? विधायक महंत बाबा बालक नाथ के सवाल पर बवाल, भड़का सेन समाज

 

arw img

MLA Baba Balak Nath Statement Controversy: खैरथल-तिजारा जिले में टपूकड़ा क्षेत्र को लेकर विधायक महंत बाबा बालक नाथ के एक बयान के बाद विवाद गहरा गया है. मामला तब शुरू हुआ जब विधायक टपूकड़ा कस्बे में गोपाली चौक से गांधी चौक तक चल रहे इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे. स्थानीय लोगों की शिकायत पर उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताया और मौके पर ही जेईएन छोटेलाल मीणा से फोन पर बात कर कड़ी फटकार लगाई. इस दौरान विधायक द्वारा कथित तौर पर पूछे गए सवाल “तुम नाई हो या जेईएन हो, बीटेक किया है या कुछ और” को लेकर विवाद खड़ा हो गया. साथ ही ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप और सख्त टिप्पणी को सेन समाज ने अपनी जाति के प्रति अपमानजनक बताया, जिसके बाद जिले सहित पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. मामला बढ़ता देख विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर खेद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का किसी भी समाज की भावना को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केवल विकास कार्यों में लापरवाही और घटिया निर्माण को लेकर नाराज थे. विधायक ने कहा कि यदि किसी समाज की भावना आहत हुई है तो वह खेद प्रकट करते हैं और सभी से सहयोग व सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj