Entertainment

‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’, कैसे वजूद में आया ‘धुरंधर’ का वायरल डायलॉग, ‘आलम भाई’ ने सुनाया मजेदार किस्सा

Last Updated:May 05, 2026, 22:59 IST

एक्टर गौरव गेरा फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में अपने किरदार ‘आलम भाई’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उनका वायरल डायलॉग ‘डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा’ रातों-रात नहीं बना, बल्कि इसके पीछे निर्देशक आत्य धर की मजेदार तुकबंदियों वाली एक लंबी लिस्ट थी. गौरव ने इंस्टाग्राम पर कई अतरंगी विकल्प साझा किए, जैसे ‘आलम फ्रूट शेक’ और ‘पिस्टल पाइनएप्पल’ से जुड़ी तुकबंदियां, जो शूट से पहले उन्हें अभ्यास के लिए दी गई थीं. गौरव के शानदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री की आलोचकों और दर्शकों ने खूब सराहना की है.

नई दिल्ली: एक्टर गौरव गेरा इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. और हों भी क्यों न? उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, उसकी गूंज हर तरफ है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके किरदार ‘आलम भाई’ की. फिल्म के डायलॉग्स इतने जबरदस्त हैं कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बार-बार दोहरा रहे हैं. खासकर उनका वह डायलॉग- ‘डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा.’ यह हर किसी की जुबान पर चढ़ गया है. (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

गौरव ने अपने फैंस के लिए इस मशहूर डायलॉग के पीछे की एक बहुत ही मजेदार कहानी शेयर की. उन्होंने बताया कि यह डायलॉग रातों-रात ऐसे ही नहीं बन गया, बल्कि इसके पीछे डायरेक्टर आदित्य धर की गहरी सोच और अतरंगी विकल्पों की एक पूरी लंबी लिस्ट थी. गौरव ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें फिल्म की तैयारी के दौरान आदित्य ने उन्हें कई मजेदार ऑप्शन भेजे थे. (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

गौरव ने बड़े दिल से इस कामयाबी का क्रेडिट डायरेक्टर आदित्य धर को दिया. उन्होंने जो लिस्ट शेयर की है, उसमें तुकबंदी का ऐसा तड़का है कि पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. आदित्य ने गौरव को कई अतरंगी डायलॉग्स दिए थे, ताकि वो इनमें से चुन सकें. जैसे कि ‘एक ने किया दिल ब्रेक, तो दूसरी को पिलाओ आलम फ्रूट शेक’ या ‘हो गए इश्क में फेल, पियो पिस्टल पाइनएप्पल.’ (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

Add as Preferred Source on Google

इतना ही नहीं, लिस्ट में और भी अजब-गजब तुकबंदियां थीं. जैसे- ‘अंडे से निकला चूजा, खा लो खा लो क्रीम खरबूजा’ और ‘पियो आंवला का मामला, बन जाओ जूही चावला.’ गौरव ने मजाकिया अंदाज में बताया कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि ये ‘डार्लिंग डार्लिंग’ वाला आइडिया किसका था. अब सच सबके सामने है कि आदित्य धर ने शूट से पहले उन्हें ये सारे ऑप्शन सीखने और प्रैक्टिस करने के लिए भेजे थे. (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

हैरानी की बात यह है कि शूट के वक्त इनमें से सिर्फ ‘डार्लिंग डार्लिंग’ वाले हिस्से को ही इस्तेमाल किया गया और आज वही हिस्सा वायरल हो चुका है. गौरव ने अपनी पोस्ट में फैंस से यह भी पूछा कि उन्हें इन बाकी अतरंगी ऑप्शंस में से कौन सा सबसे ज्यादा पसंद आया? फैंस भी कमेंट सेक्शन में जमकर अपनी पसंद बता रहे हैं और गौरव की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में गौरव गेरा ने ‘मोहम्मद आलम’ यानी आलम भाई का जो रोल निभाया है, उसने सबको चौंका दिया है. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि यह वही गौरव हैं जिन्हें वो सालों से देख रहे हैं. इस रोल के लिए उन्होंने जो फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है और जिस संजीदगी के साथ एक्टिंग की है, उसने उन्हें एक बेहतरीन कॉमेडियन के साथ-साथ एक गंभीर एक्टर के तौर पर भी खड़ा कर दिया है. (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

फिल्म में गौरव के डायलॉग्स तो कमाल हैं ही, लेकिन रणवीर सिंह के साथ उनकी जो केमिस्ट्री है, उसने स्क्रीन पर जादू सा कर दिया है. दोनों की जोड़ी और उनके बीच के फनी मूमेंट्स फिल्म की जान हैं. आलोचकों और दर्शकों, दोनों ने ही गौरव के इस नए अवतार की दिल खोलकर तारीफ की है. यह कहना गलत नहीं होगा कि आलम भाई के किरदार ने गौरव के करियर को एक नई ऊंचाई दी है. (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

गौरव की पोस्ट से पता चलता है कि एक सफल फिल्म और एक यादगार डायलॉग के पीछे कितनी मेहनत और क्रिएटिविटी होती है. आज जब हम ‘डार्लिंग डार्लिंग’ पर रील्स बनाते हैं, तो उसके पीछे आदित्य धर के दिमाग की वो तुकबंदियां और गौरव गेरा की सालों की मेहनत छिपी होती है. (फोटो साभार: Instagram@gauravgera)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj