crocodile attack human news, crocodile eats man shocking incident, human eaten by crocodile viral news,

होमदुनियाअन्य देश
आदमी को पचा गया मगरमच्छ, पेट फाड़कर देखा तो फटी रह गईं आंखें, मिले जूते-अंगूठी
Last Updated:May 05, 2026, 20:04 IST
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पेट के अंदर इतना कुछ था जिससे हमें विश्वास हो गया कि मगरमच्छ ने लापता व्यक्ति को खा लिया है. इस मामले में पूरा सच जानने के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार करना होगा. पोस्टमार्टम के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा.
मगरमच्छ (AI Generated Photo)
दक्षिण अफ्रीका के होटल कारोबारी को 15 फुट लंबे मगरमच्छ ने खाने का मामला सामने आया है. मगरमच्छ के पेट के अंदर एक अंगूठी मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि यह उसी होटल कारोबारी की है. पुलिस ने कारोबारी की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया था. मगरमच्छों से भरी कोमाती नदी से इस जानवर को हेलीकॉप्टर से गोली मारी गई. उसे एयरलिफ्ट किया गया, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया.
पुलिस डाइव यूनिट के कमांडर कैप्टन जोहान पोटी पोटगिएटर ने टीवी चैनल को इस पूरे मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा, “उसका पेट बहुत ज्यादा भरा हुआ था. ड्रोन और चॉपर के शोर के बावजूद वह न तो हिल रहा था और न ही नदी में जाने की कोशिश कर रहा था.”
नदी पार करते समय बह गई थी कार
मामले 59 साल के गेब्रियल बतिस्ता का है. पिछले हफ्ते अपनी फोर-व्हील ड्राइव गाड़ी से कोमाती नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी नदी के बीच में फंस गई. तेज बहाव में पानी उन्हें बहा ले गया.
उनके लापता होने के बाद पुलिस ने चार दिनों तक ड्रोन और हेलीकॉप्टरों की मदद बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस लगातार नदी के ऊपर सर्च करती रही. इसी दौरान उन्हें एक द्वीप पर 15 फुट लंबा मगरमच्छ दिखा. उसका पेट काफी फूला हुआ था.
हैरानी करने वाली बात ये थी कि हेलीकॉप्टर और ड्रोन के भारी शोर के बावजूद वह मगरमच्छ वहां से नहीं हटा. पुलिस को शक हुआ कि उसने हाल ही में किसी बड़े शिकार को निगला है. यही कारण हो सकता है कि वह सुस्त पड़ा है.
मगरमच्छ को गोली मारकर किया एयरलिफ्ट
पुलिस के निशानेबाज ने हेलीकॉप्टर से ही उस 500 किलो के वजनी मगरमच्छ को गोली मार दी. इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से एयरलिफ्ट कर पास के क्रुगर नेशनल पार्क ले जाया गया. वहां उसकी जांच की.
जब मगरमच्छ का पोस्टमार्टम किया गया, तो उसके पेट से दो कटे हुए हाथ, पसलियों का हिस्सा और मांस के टुकड़े मिले हैं. साथ ही एक अंगूठी भी मिली. इसके बारे में माना जा रहा है कि वह बतिस्ता की है. अधिकारियों को मगरमच्छ के पेट से छह अलग-अलग तरह के जूते भी मिले.
डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
कैप्टन पोटगिएटर ने कहा कि वे बहुत अधिक विस्तार में नहीं जाना चाहता. लेकिन पेट के अंदर इतना कुछ था जिससे हमें विश्वास हो गया कि मगरमच्छ ने लापता व्यक्ति को खा लिया है. लेकिन इस मामले में पूरा सच जानने के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार करना होगा.
फिलहाल बतिस्ताो का परिवार और उनके कर्मचारी गहरे सदमे में हैं. पुलिस अब बरामद अवशेषों का डीएनए टेस्ट करवा रही है. आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की जा सके कि वे बतिस्ता के ही हैं.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



