National

घर के गार्डन को बनाना है कूल और फ्रेश, तो घर में लगाएं चाइना डॉल प्लांट..यहां जानिए इसे लगाने और संभालने के टिप्स

Last Updated:May 06, 2026, 06:09 IST

गर्मी में रहता दिलाने में बेहद मददगार है चाइना डॉल प्लांट पौधा जिसको घर बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता है.इनडोर प्लांट होने के नाते इसको छायादार स्थान पर ही लगाना उचित माना जाता है. इसकी हरि घनी छायादार पत्तियां तापमान को मेंटेन रखती हैं और अपने आसपास ठंडा वातावरण बनाकर रखती हैं.यह अपने गहरे हरे और फर्न जैसी पत्तियों की वजह से जाना जाता है.

बहराइच: गर्मियों में राहत दिलाने में बेहद मददगार चाइना डॉल प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे घर या बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता है. यह एक इनडोर प्लांट है, इसलिए इसे छायादार स्थान पर रखना अधिक उपयुक्त माना जाता है. इसकी घनी, हरी और छायादार पत्तियां आसपास के तापमान को संतुलित बनाए रखती हैं और वातावरण को ठंडा रखती हैं.

यह अपने गहरे हरे और फर्न जैसी पत्तियों के कारण काफी लोकप्रिय है. यह एक सदाबहार पौधा है, जो घर में प्राकृतिक और हरियाली भरा लुक देता है. इसकी चमकदार पत्तियां ऊर्जा और ताजगी का अहसास कराती हैं. इसे तेज लेकिन अप्रत्यक्ष (इनडायरेक्ट) प्रकाश, हल्की नम मिट्टी और गर्म तापमान पसंद होता है, इसलिए यह गर्मियों में आसानी से जीवित रहता है. यह पौधा लगभग 4 से 6 फीट तक ऊंचाई तक बढ़ सकता है.

देखभाल का सही तरीका

बहराइच के पौधों के जानकार पप्पू सिंह के अनुसार, इसकी देखभाल के लिए तेज लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी सबसे उपयुक्त होती है, हालांकि यह आंशिक छाया में भी रह सकता है. पानी देने के लिए ध्यान रखें कि मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें. मिट्टी को केवल नम रखें, अधिक गीली न करें, क्योंकि ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और पौधा धीरे-धीरे नष्ट हो सकता है. इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में ही पानी दें और बेहतर होगा कि पानी देने से पहले हाथ से मिट्टी की नमी जांच लें.

चाइना डॉल प्लांट के लिए जरूरी सावधानियां

इस पौधे के लिए अच्छी जल निकासी वाली पॉटिंग मिक्स का उपयोग करना चाहिए. यह 18°C से 24°C के तापमान में अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए इसे छायादार स्थान पर रखना बेहतर रहता है. यह पौधा बार-बार जगह बदलना पसंद नहीं करता, ऐसा करने पर इसकी पत्तियां झड़ सकती हैं. इसलिए इसे एक ही स्थान पर स्थिर रखें.

यह पौधा फॉर्मेल्डिहाइड और अन्य विषैले तत्वों को अवशोषित कर घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने में भी मदद करता है. इसकी पत्तियां गिरने का मुख्य कारण अचानक स्थान परिवर्तन, पानी की कमी या अधिकता, या पर्याप्त रोशनी का अभाव हो सकता है. यदि इसे बाहर लगाना हो, तो ग्रीन नेट के नीचे लगाएं, ताकि इस पर सीधी धूप न पड़े और यह लंबे समय तक स्वस्थ बना रहे.

About the AuthorVivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bahraich,Bahraich,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj