Rajasthan

Food Adulteration Tips | How to Check Food Adulteration | मिलावट पहचानने के आसान घरेलू तरीके

Last Updated:May 06, 2026, 08:07 IST

How to Check Food Purity: खैरथल-तिजारा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावट के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने दूध, घी, मसालों और सब्जियों में मिलावट पहचानने के आसान घरेलू तरीके साझा किए हैं. अभियान के तहत अब तक 1200 स्कूली बच्चों को मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है. लोग अब खुद ही आयोडीन, पानी और ब्लॉटिंग पेपर की मदद से घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं की शुद्धता सुनिश्चित कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Alwar News: आजकल बाजार में मिलावटी सामान की समस्या एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है. आम आदमी की सेहत के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को रोकने के लिए खैरथल-तिजारा जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है. विभाग न केवल मिलावटखोरों पर कार्रवाई कर रहा है, बल्कि अब आम जनता को भी ‘फूड जासूस’ बनाने की ट्रेनिंग दे रहा है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों की जांच के बेहद आसान और सटीक तरीके साझा किए हैं.

दूध में पानी की मिलावट जांचने के लिए इसकी एक बूंद को किसी चिकनी तिरछी सतह पर डालें. शुद्ध दूध पीछे सफेद धार छोड़ेगा, जबकि मिलावटी दूध बिना निशान छोड़े तुरंत बह जाएगा. यदि दूध में डिटर्जेंट का झाग चेक करना है, तो 5-10 ML दूध में उतना ही पानी मिलाकर जोर से हिलाएं. मिलावटी दूध में घने झाग उठेंगे. इसी तरह, घी या मक्खन में उबले आलू या स्टार्च की जांच के लिए उसमें 2–3 बूंद टिंचर आयोडीन डालें. नीला रंग होने का मतलब है कि घी मिलावटी है.

मसालों में छिपे नकली रंगों का ऐसे खोलें पोललाल मिर्च पाउडर की शुद्धता जांचने के लिए उसे पानी के गिलास में छिड़कें. यदि रंग की धाराएं नीचे बैठने लगें, तो समझें इसमें सिंथेटिक रंग है. साबुत हल्दी को पानी में डालने पर यदि वह तुरंत गहरा रंग छोड़ने लगे, तो इसमें लेड क्रोमेट की मिलावट हो सकती है. शुद्ध हल्दी पानी में हल्का पीला रंग ही छोड़ती है और नीचे बैठ जाती है. तेल में TOCP की मिलावट जांचने के लिए तेल के सैंपल में थोड़ा ठोस मक्खन मिलाएं, तुरंत लाल रंग आना मिलावट की निशानी है.

सब्जियों और चाय की पत्तियों का टेस्टहरी सब्जियों और मटर को चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘मेलाचाइट ग्रीन’ रंग को रुई के फाहे (वनस्पति तेल में भीगे) से रगड़कर पहचाना जा सकता है. यदि रुई हरी हो जाए, तो सब्जी जहरीली है. मटर के दानों को गीले ब्लॉटिंग पेपर पर रखने से भी रंग का पता चल जाता है. पुरानी या उपयोग की हुई चाय की पत्तियों की पहचान फिल्टर पेपर पर पानी छिड़ककर और उसे धोकर की जा सकती है. शुद्ध चाय पेपर पर धब्बे नहीं छोड़ती.

1200 बच्चों को बनाया गया जागरूकहेमंत कुमार ने बताया कि विभाग अब तक 25 स्कूलों के 1200 विद्यार्थियों को मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से प्रशिक्षित कर चुका है. सरकार द्वारा एक विशेष बुकलेट भी बांटी जा रही है, ताकि हर घर में लोग सुरक्षित भोजन सुनिश्चित कर सकें.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj