Rajasthan

Garmi Me Gaushala | यहां गायों के लिए बना आलीशान अपार्टमेंट, 3 मंजिला इमारत में पल रहीं

Last Updated:May 06, 2026, 15:46 IST

Hyderabad Hi-tech Goshala: हैदराबाद के जियागुड़ा स्थित समर्थ सद्गुरु गौशाला में तीन मंजिला गो-अपार्टमेंट में 6000 से ज्यादा गायों का संरक्षण किया जा रहा है. घायल और बेसहारा पशुओं का इलाज भी यहां होता है. यहां पर वेंकट जैसे वॉलंटियर सेवा में जुटे रहते हैं. सीमित जमीन को ध्यान में रखते हुए पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर गायों के रहने की व्यवस्थित व्यवस्था की गई है.

हैदराबाद. हैदराबाद के जियागुड़ा में स्थित समर्थ सद्गुरु गौशाला आज शहरी गौ-सेवा का एक अनोखा उदाहरण बनकर सामने आई है. बड़े शहरों में जगह की कमी के कारण बेसहारा पशुओं को आश्रय देना अक्सर मुश्किल होता है, लेकिन इस गौशाला ने आधुनिक सोच और इंजीनियरिंग के जरिए इसका समाधान निकाला है.

इस गौशाला की सबसे बड़ी खासियत यहां बना तीन मंजिला आधुनिक भवन है, जिसे स्थानीय लोग गो-अपार्टमेंट के नाम से जानते हैं. सीमित जमीन को ध्यान में रखते हुए पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर गायों के रहने की व्यवस्थित व्यवस्था की गई है. वर्तमान में यहां 6000 से अधिक गायों का संरक्षण किया जा रहा है, जो किसी भी शहरी क्षेत्र के लिए बड़ी संख्या मानी जाती है.

तीन मंजिला गो-अपार्टमेंट बना पहचानयह गौशाला सिर्फ एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि घायल और लाचार गौवंश के लिए उपचार केंद्र भी है. यहां मुख्य रूप से उन गायों को प्राथमिकता दी जाती है, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, बीमार हैं या सड़क हादसों में घायल हो चुकी हैं. इसके अलावा पुलिस विभाग और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम द्वारा रेस्क्यू किए गए मवेशियों को भी यहां सुरक्षित स्थान और इलाज उपलब्ध कराया जाता है.

सेवा में जुटे हैं समर्पित स्वयंसेवकइस पूरे काम के पीछे स्वयंसेवकों की मेहनत है, जो बिना किसी निजी स्वार्थ के दिन-रात सेवा में लगे हुए हैं. यहां वेंकट जैसे समर्पित गो-सेवक हैं, जो पिछले 10 सालों से अपना समय गायों की सेवा में दे रहे हैं. वह रोजाना 8 से 9 घंटे यहां एक वॉलंटियर के रूप में काम करते हैं, जो आज के समय में सेवा का एक दुर्लभ उदाहरण माना जाता है.

यह गौशाला दिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित संसाधनों और शहरी भीड़ के बीच भी पशुओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक व्यवस्था की जा सकती है. गो-अपार्टमेंट का यह मॉडल आने वाले समय में देश के अन्य बड़े शहरों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Hyderabad,Hyderabad,Telangana

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj