Rajasthan

सरपंच के खेत में मिलीं मंदिर की रहस्यमयी घंटियां, गांव के मंदिरों में तलाश के बाद उलझी गुत्थी, पुलिस जांच में जुटी

Last Updated:October 11, 2026, 10:25 IST

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में अलावड़ा-तिलवाड़ मार्ग पर एक सरपंच के खेत में मंदिर की घंटियां मिलने से सनसनी फैल गई. देर रात बाइक पर आए दो अज्ञात युवक बाजरे की कड़बी के कुंज में ये घंटियां छिपाकर भाग गए. मोटर चलाने आए किसान ने आवाज सुनी तो युवक फरार हो गए. ग्रामीणों ने गांव के सभी मंदिरों में जांच की, लेकिन घंटियां वहां की नहीं थीं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटियों को कब्जे में ले लिया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideAlwar News: अलवर में खेत से मिलीं मंदिर की रहस्यमयी घंटियां, मचा हड़कंपZoomAlwar News: अलवर में खेत से मिलीं मंदिर की रहस्यमयी घंटियां, मचा हड़कंप

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अलावड़ा-तिलवाड़ मार्ग पर स्थित एक सरपंच के खेत में देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर की भारी-भरकम घंटियां छिपाने से ग्रामीणों में भारी हड़कंप मच गया. इन रहस्यमयी घंटियों के मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये घंटियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें खेत में छिपाने का क्या मकसद था.

मिली जानकारी के अनुसार, अलावड़ा-तिलवाड़ मार्ग पर सरपंच का खेत स्थित है. रात के समय खेत में बाजरे की कड़बी के कुंज रखे हुए थे. उसी दौरान गांव का एक व्यक्ति बिजली आने पर खेत में पानी की मोटर चलाने गया था. तभी उसने देखा कि सड़क किनारे एक बाइक आकर रुकी. बाइक पर दो युवक सवार थे. उनमें से एक युवक नीचे उतरा और उसने कुछ भारी सामान बाजरे की कड़बी के कुंज में छिपा दिया. जब उसने सामान रखा तो उसमें से घंटियों के बजने की जोरदार आवाज आई.

किसान के टोकने पर भागे युवकघंटियों की आवाज सुनकर खेत में मौजूद किसान को शक हुआ. उसने तुरंत उन युवकों को जोर से आवाज लगाई. किसान की आवाज सुनते ही दोनों युवक बुरी तरह घबरा गए और बिना कुछ जवाब दिए अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से वहां से फरार हो गए. इसके बाद किसान ने उस जगह पर जाकर देखा जहां युवक ने सामान रखा था. वहां बाजरे की कड़बी के बीच मंदिर की कई घंटियां रखी हुई थीं. यह नजारा देखकर किसान हैरान रह गया.

ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस को सूचनाकिसान ने तुरंत इस घटना की सूचना आसपास के लोगों और सरपंच को दी. कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. रात का समय और अंधेरा अधिक होने के कारण किसान उन दोनों युवकों का चेहरा और उनकी बाइक का नंबर स्पष्ट रूप से नहीं देख सका था. ग्रामीणों ने तुरंत अलावड़ा पुलिस चौकी को इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया.

मंदिरों में की गई जांच पड़तालखेत में घंटियां मिलने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि शायद ये घंटियां उनके गांव के ही किसी मंदिर से चुराई गई हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने अलावड़ा के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में जाकर जानकारी जुटाई. लेकिन तलाश और पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि गांव के किसी भी मंदिर से कोई घंटी चोरी नहीं हुई है. इसके बाद यह सवाल और भी गहरा गया कि आखिर ये घंटियां किस मंदिर की हैं और चोर इन्हें यहां क्यों छिपा गए.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसघटना के बाद पुलिस ने घंटियों को अपने कब्जे में ले लिया है. अलावड़ा चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों की पहचान करने के लिए आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. हालांकि, रात के समय घना अंधेरा होने के कारण फुटेज में युवकों के चेहरे और बाइक का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है. पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में भी संपर्क कर रही है ताकि पता चल सके कि हाल ही में किसी मंदिर में चोरी की कोई घटना तो दर्ज नहीं हुई है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

October 11, 2026, 10:23 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj