Rajasthan

Jhalarwar News: ‘पहले रेप फिर मर्डर’…! खेत में मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया आरोप, पुलिस कर रही छानबीन

Last Updated:May 06, 2026, 18:42 IST

Rajasthan Girl Murder Case: झालावाड़ जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र के खाताखेड़ी गांव में एक 24 वर्षीय युवती का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतका के परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने युवती को मिलने के बहाने खेत में बुलाया, जहां पहले दुष्कर्म किया और बाद में जहर देकर गला दबाकर हत्या कर दी. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

'पहले रेप फिर मर्डर'...! खेत में मिला युवती का शव, परिजनों ने लगाया आरोपZoomJhalawar rape case news

मनोहरथाना (झालावाड़). झालावाड़ जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र के खाताखेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेतों के बीच 24 साल एक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप सनसनी फैल गई और आनन-फानन में पुलिस बल को घटनास्थल पर रवाना किया गया. फिलहाल, मृतका के परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लियामिली जानकारी के अनुसार, खाताखेड़ी गांव के पास खेत में जब युवती का शव मिला, तो ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मनोहरथाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर उसे मनोहरथाना के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत के असली कारण क्या हैं.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम एक स्पेशन मेडिकल बोर्ड से कराने का निर्णय लिया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौलइस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप हैं. परिजनों ने मृतका के ही एक रिश्तेदार, रामस्वरूप नामक युवक को इस जघन्य वारदात का मुख्य आरोपी बताया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने युवती को फोन कर या किसी माध्यम से खेत के पास मिलने के लिए बुलाया था. परिजनों का दावा है कि वहां सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले युवती के साथ जोर जबरदस्ती किया है. इसके बाद, अपनी घिनौने करतूत को छिपाने और सबूत को मिटाने के लिए आरोपी ने युवती को जहर दिया और फिर गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है.

जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहेपरिजनों की रिपोर्ट पर मनोहरथाना पुलिस ने आरोपी युवक रामस्वरूप के खिलाफ हत्या और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में हर तरह से जांच कर रहे हैं. हालांकि, आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसे लेकर परिजनों में गुस्सा है और वे जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मेडिकल बोर्ड द्वारा की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब इस मामले की गुत्थी सुलझाने में सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित होगी, जिससे मौत के सटीक कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर ही अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhalawar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj