Entertainment

5 साल में एक ही दिन रिलीज हुई 2 हॉरर फिल्में, एक के डर से लोगों की निकली चीखें, दूसरी देख लोगों ने पीट लिया माथा

Last Updated:May 06, 2026, 21:18 IST

‘चीखती हवेली और बरसों से भी लंबी एक रात…’ आज ही के दिन यानी 6 मई को दो हॉरर फिल्मों ने दस्तक दी थी. एक की कहानी देख लोगों की थिएटर में चीखें निकल गई थीं. दूसरी का हॉरर देख लोगों ने माथा पिट लिया था.

नई दिल्ली. यूं तो बॉलीवुड में शुरुआत से ही हॉरर फिल्मों का बोलबाला रहा है. लेकिन साल 2011 में सिनेमाघरों में आज ही के दिन 6 मई को एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे देख लोग कांप उठे थे. फिर इसी दिन 5 साल बाद एक फ्लॉप आई थी.

आज 6 मई के दिन 5 साल के अंतराल में 2 फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. साल 6 मई साल 2011 में हॉन्टेड और 6 मई साल 2016 में 1920 लंदन. इन दोनों ही फिल्मों की कहानी हॉरर बेस्ड थी. लेकिन एक हिट और एक फ्लॉप साबित हुई थी.

साल 2011 में आई फिल्म हॉन्टेड में टिया बाजपेयी और मिथुन चक्रवर्ती का बेटा मिमोह चक्रवर्ती नजर आए थे. इस साल कई बड़ी फिल्मों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी. मीमोह यानी महाक्षय की ये डेब्यू फिल्म थी.

Add as Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी एक पुराने भूतिया घर के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें डर, रहस्य और बदले की कहानी दिखाई गई थी. कहानी में एक लड़की की आत्मा और उसके साथ हुए अन्याय को दिखाया गया, जिसे काफी इमोशनल टच भी दिया गया.

फिल्म में टीया बाजपेयी की आत्मा के साथ प्रोफेसर अय्यर की आत्मा हर रात गलत काम करती है. टिया ने फिल्म में ऐसा रोल निभाया कि देखने वालों की रूह कांप उठी थी. थिएटर में उनकी चीखें सुनकर लोग भी डर गए थे.

फिल्म हिट साबित हुई थी. टिया के करियर के लिए इसे एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा था. लेकिन फिर भी इससे उनके करियर को कोई खास सफलता नहीं मिली. वहीं सुपरस्टार मिथुन के बेटे महालक्ष्य के करियर की ये पहली हिट साबित हुई. लेकिन इस फिल्म के बाद उनके करियर में कोई उछाल नहीं आया.

वहीं साल 2016 में 6 मई के ही दिन फिल्म ‘1920 लंदन’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों की राय मिली-जुली मिली. हॉरर जॉनर पसंद करने वाले दर्शकों को फिल्म का माहौल, बैकग्राउंड स्कोर और डरावने सीक्वेंस कुछ खास पसंद नहीं आए थे.

शरमन जोशी की इस फिल्म में मीरा चोपड़ा भी नजर आई थीं. लोगों ने इसे पुरानी ‘1920’ वाले डर के स्तर पर बेहद बकवास बताया था. फिल्म कुछ कमाई भी नहीं कर पाई थी. पहली बार शरमन जोशी कॉमेडी से हटकर सीरियस रोल में नजर आए थे. लेकिन फिल्म की कहानी देखकर लोगों ने माथा पीट लिया था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj