Alwar Traffic News | पुलिस ने जब्त की 18 बाइक

Last Updated:May 08, 2026, 09:09 IST
Alwar News: अलवर ट्रैफिक पुलिस ने आज 18 मॉडिफाइड बाइक जब्त की हैं. इन बाइकों में पटाखों जैसे धमाके करने वाले साइलेंसर लगे थे. गोविंदगढ़ में कल पुलिस पर हुए पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने साफ कहा है कि कानून तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा. बता दें कि पिछले 3 महीनों में 150 से अधिक बाइक जब्त हुई हैं और 500 साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है. पुलिस का यह अभियान अलवर की सड़कों पर शोर कम करने के लिए जारी रहेगा.
ख़बरें फटाफट

अलवर में 18 मॉडिफाइड बाइक जब्त, पुलिस पर पथराव के बाद एएसपी का कड़ा एक्शन
अलवर. राजस्थान के अलवर शहर में ट्रैफिक थाना पुलिस ने सड़कों पर शोर मचाने वाली और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है. पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए 18 ऐसी मॉडिफाइड बाइक जब्त की हैं, जो सड़कों पर पटाखों की तरह धमाके करते हुए निकलती थीं. यह कार्रवाई उस समय और भी महत्वपूर्ण हो गई है, जब एक दिन पहले गोविंदगढ़ में इसी तरह की जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर पथराव हुआ था. पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि गुंडागर्दी और गैर-कानूनी काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
गौरतलब है कि कल गोविंदगढ़ इलाके में तेज धमाके करने वाली एक बाइक को जब्त करने पर स्थानीय लोग भड़क गए थे. करीब 50-60 लोगों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, जिसमें थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे. इस घटना के बाद अलवर पुलिस और भी ज्यादा मुस्तैद हो गई है. एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसी क्रम में अलवर ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न चौराहों पर नाकाबंदी कर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों को पकड़ा है.
साइलेंसर पर चल चुका है बुलडोजरअलवर पुलिस मॉडिफाइड बाइकों के आतंक को खत्म करने के लिए पिछले काफी समय से अभियान चला रही है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले दो-तीन महीनों के भीतर ही 150 से ज्यादा बाइक जब्त की जा चुकी हैं. करीब तीन महीने पहले पुलिस ने जब्त किए गए 500 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया था. पुलिस की इस कार्रवाई से मॉडिफाइड बाइक चलाने वाले युवकों में हड़कंप मचा हुआ है.
ट्रैफिक पुलिस की अपीलट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि राहगीरों और बुजुर्गों के लिए भी परेशानी का सबब बनते हैं. पुलिस की टीम लगातार मुस्तैद है और मॉडिफाइड बाइक जब्त करने की प्रक्रिया जारी रहेगी. पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को बाइकों में इस तरह के अवैध बदलाव न करने दें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan



