Tech

ऐपल वॉच सीरीज़ 12 को लेकर बड़ा खुलासा! सालों बाद वापस आ सकता है सेरामिक केस, सितंबर में लॉन्च?

ऐपल वॉच सीरीज़ 12 को लेकर नई जानकारी सामने आई है. कंपनी की नई स्मार्टवॉच को सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. अब एक नई लीक में दावा किया गया है कि ऐपल वॉच सीरीज़ 12 में कंपनी सेरामिक केस का इस्तेमाल कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह ऐपल की स्मार्टवॉच लाइनअप में लंबे समय बाद सेरामिक डिजाइन की वापसी होगी.

टिप्स्टर Kosutami ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि ऐपल वॉच सीरीज़ 12 में सेरामिक केसिंग देखने को मिल सकती है. यह जानकारी Bloomberg के Mark Gurman की हालिया रिपोर्ट से भी मेल खाती है. उन्होंने पहले हिंट दिया था कि ऐपल आने वाले समय में अपनी Watch सीरीज में सेरामिक केस विकल्प को वापस ला सकता है.

अगर लीक सही साबित होती है, तो ऐपल वॉच सीरीज़ 12 में मौजूदा Aluminium और Titanium विकल्पों के साथ एक नया सेरामिक वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है. सेरामिक मॉडल को कंपनी प्रीमियम या फ्लैगशिप वेरिएंट के तौर पर पेश कर सकती है.

ऐपल ने इससे पहले ऐपल वॉच सीरीज़ 2 के साथ सेरामिक Apple Watch Edition पेश की थी. इसके बाद 2019 में लॉन्च हुई ऐपल वॉच सीरीज़ 5 Edition में भी सेरामिक केस दिया गया था. इसके बाद कंपनी ने इस मटेरियल का इस्तेमाल नहीं किया.

सितंबर में हो सकती है लॉन्च

ऐपल वॉच सीरीज़ 12 को कंपनी के सितंबर लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इवेंट 8 सितंबर के आसपास हो सकता है. इसी दौरान iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple Watch Ultra 4 के साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश किए जाने की संभावना है.

नई स्मार्टवॉच के watchOS 27 पर चलने की उम्मीद है. हालांकि, Apple ने अभी तक लॉन्च डेट या सेरामिक मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

ऐपल वॉच सीरीज़ 11 से क्या उम्मीद?

बता दें कि ऐपल वॉच सीरीज़ 11 को पिछले साल सितंबर में ₹46,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इसमें Aluminium और Titanium केस के साथ 42mm और 46mm साइज मिलते हैं. स्मार्टवॉच में Always-On Retina डिस्प्ले, 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, S10 चिप और IP6X डस्ट रेजिस्टेंस दिया गया है. नॉर्मल इस्तेमाल में इसकी बैटरी 24 घंटे तक चलने का दावा किया गया है.

अगर सेरामिक केस वाली ऐपल वॉच सीरीज़ 12 आती है, तो यह खास तौर पर प्रीमियम स्मार्टवॉच खरीदने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव हो सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj