Sports

हर किसी को मौका दिया जा रहा है, बस उन्हें छोड़कर…दिल्ली कैपिटल्स पर बरसे कार्तिक, पृथ्वी शॉ को बाहर बिठाने पर भड़के

होमखेलक्रिकेट

हर किसी को मौका दिया जा रहा है, बस उन्हें छोड़कर…DC पर बरसे कार्तिक

Last Updated:May 09, 2026, 09:13 IST

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हाल हद से ज्यादा खराब हो चुका है. 11 मैच खेलने के बाद टीम को सिर्फ 4 जीत मिली है. इसमें भी दो जीत पहले दो मुकाबले में मिली थी. पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने पृथ्वी शॉ को बाहर बिठाने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि एक मौका दिया जाना चाहिए था. हर किसी को मौका दिया जा रहा है, बस उन्हें छोड़कर...DC पर बरसे कार्तिकZoomपृथ्वी शॉ को मौका ना दिए जाने पर दिल्ली कैपिटल्स को मुरली कार्तिक ने लगाई फटकार

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दो लगातार जीत से शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. शुक्रवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार ने आलोचकों को खुलकर बोलने का मौका दे दिया. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम अब लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. बचे हुए तीन मैचों में टीम को सिर्फ सम्मान के लिए खेलना होगा. पूरे टूर्नामेंट में दिल्ली मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर सवाल उठे हैं और यह समझ नहीं आ रहा कि डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी को बेंच पर क्यों बैठाया गया.

सबसे ज्यादा चर्चा पृथ्वी शॉ को लगातार टीम से बाहर रखने को लेकर हो रही है. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ को अभी तक आईपीएल 2026 सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. पथुम निसांका केएल राहुल के साथ ओपनिंग कर रहे हैं. जब एक मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज को बाहर किया गया, तब भी दिल्ली मैनेजमेंट ने शॉ की जगह साहिल पारख को मौका दिया.

पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक भी इस फैसले को समझ नहीं पा रहे हैं. उन्होंने शॉ को बेंच पर बैठाने के तर्क पर सवाल उठाया, जबकि उनके पास प्रतिभा और कौशल दोनों हैं. मुरली कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, “अगर आपके पास पृथ्वी शॉ हैं तो उनको मौका मिलना चाहिए था. ये बात सही है कि वह पिछले दो साल से टीम से बाहर थे. आपने उन्हें वापस लाया, ऑक्शन में किसी सोच के साथ चुना. लेकिन आपने उन्हें मौका नहीं दिया. अगर आप उन्हें ओपनिंग में खिलाते हैं तो आपके पास कई विकल्प खुल जाते हैं. ”

पृथ्वी शॉ की बात करें तो वह आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. 2026 सीजन से पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीद लिया. फ्रेंचाइजी ने उनके कई ट्रेनिंग वीडियो भी पोस्ट किए हैं, लेकिन अब तक किसी ने खुलकर यह नहीं बताया कि शॉ को मौका क्यों नहीं मिल रहा है.

डीसी-केकेआर मैच में क्या हुआ?

दिल्ली और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142/8 रन बनाए. निसांका ने अर्धशतक लगाया और एक समय लग रहा था कि टीम 180 से ज्यादा रन बना लेगी. सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय ने मिडिल ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी की और दिल्ली की टीम 145 रन से कम पर ही सिमट गई. इसके बाद केकेआर ने आठ विकेट और 34 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. फिन एलेन ने अपना पहला आईपीएल शतक लगाया. अंत में एलेन 100 और कैमरून ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

About the AuthorViplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj