Sports

IPL 2026: KKR के फिन एलन ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने

होमखेलक्रिकेट

फिन एलन ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने

Last Updated:May 09, 2026, 11:10 IST

Finn Allen record: कोलकाता नाइटराइडर्स के तूफानी बल्लेबाजी फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. फिन एलन का साल 2026 में ये तीसरा टी20 शतक था. टी20 फॉर्मेट में ये कारनामा करने वाले फिन न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने हैं. फिन एलन की शतकीय पारी से केकेआर को दिल्ली के खिलाफ दमदार जीत मिली.फिन एलन ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बनेZoomफिन एलन ने केकेआर के लिए जड़ा शतक

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 51वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के ओपनर फिन एलन ने धूम मचा दी. फिन एलन ने मैच में केकेआर के लिए 47 गेंद में नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही फिन एलन ने टी20 में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. फिन एलन का इस साल टी20 फॉर्मेट में ये तीसरा शतक था. आईपीएल से पहले फिन एलन ने बिग बैश लीग और आईसीसी टी20 विश्व कप में भी शतक लगाया था. इस तरह फिन एलन एक साल में तीन टी20 शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने हैं.

सिर्फ इतना ही नहीं, फिन एलन आईपीएल में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम, सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर ने यह कारनामा किया था. वहीं दिल्ली के खिलाफ उनके शतक की बात करें तो फिन एलन ने अपनी पारी में 10 छक्के और 5 चौके भी लगाए थे.

केकेआर ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

दिल्ली के खिलाफ मैच की बात करें तो केकेआर ने 8 विकेट से जीत हासिल की. इस सीजन में केकेआर की 10 मैचों में ये चौथी जीत थी. सीजन में केकेआर को अभी 4 मैच और खेलने हैं. ऐसे में यहां से टीम अगर एक भी मैच नहीं हारती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. केकेआर के लिए अब सभी मैच करो या मरो का है.

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाथुम निसंका की अर्धशतकीय पारी से 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 142 रन बना पाई. निसंका के अलावा दिल्ली के लिए और कोई भी बल्लेबाज प्रभावी नहीं रहे. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए फिन एलन के अलावा कैमरून ग्रीन ने भी 27 गेंद में नाबाद 33 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत करते हुए 9 गेंद में 13 रन बनाए. इस तरह केकेआर ने 14.2 ओवर में 147 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj