Rajasthan

मां के चेहरे की मुस्कान बने नन्हे हाथों के प्यार भरे तोहफे, मदर्स डे सेलिब्रेशन में दिखी अनमोल बॉन्डिंग

Last Updated:May 10, 2026, 18:16 IST

Jodhpur Mother’s Day Program: जोधपुर में द प्यूपल स्कूल द्वारा नोवोटेल में आयोजित मदर्स डे सेलिब्रेशन भावनाओं और खुशियों से भरपूर रहा. कार्यक्रम में बच्चों और उनकी माताओं ने रेट्रो थीम रैंप वॉक, फोटो फ्रेम और आर्ट-क्राफ्ट एक्टिविटी में हिस्सा लिया. बच्चों द्वारा अपनी मां के लिए तैयार किए गए गिफ्ट और वीडियो क्लिप्स ने माहौल को भावुक बना दिया. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य मां और बच्चे के बीच बॉन्डिंग मजबूत करना था. कार्यक्रम के दौरान कई माताएं भावुक नजर आईं और बच्चों के साथ बिताए इस खास समय को यादगार बताया.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. मदर्स डे एक ऐसा खास दिन है, जब हर कोई अपनी मां के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करता है. लेकिन जोधपुर के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस दिन को कुछ अलग अंदाज में यादगार बना दिया. किसी ने अपने हाथों से सुंदर फोटो फ्रेम तैयार किए, तो किसी ने रंग-बिरंगी आर्ट और क्राफ्ट के जरिए अपनी मां के लिए प्यार जताया. बच्चों की मासूमियत और मां के प्रति उनका अपनापन देखकर हर कोई भावुक नजर आया. मौका था द प्यूपल स्कूल द्वारा नोवोटेल में आयोजित मदर्स डे सेलिब्रेशन का, जहां प्यार, भावनाओं और खुशियों से भरे कई खूबसूरत पल देखने को मिले.

द प्यूपल स्कूल में आयोजित इस खास कार्यक्रम में बच्चों और उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रेट्रो थीम रैंप वॉक रहा, जहां बच्चों ने अपनी माताओं के साथ आत्मविश्वास और खुशी के साथ रैंप वॉक किया. बच्चों द्वारा अपनी माताओं के लिए बोले गए प्यारे संवाद और उनके हाथों से तैयार किए गए गिफ्ट सभी के आकर्षण का केंद्र बने. स्कूल परिसर में बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर फोटो फ्रेम और क्राफ्ट एक्टिविटी भी की, जिसने इस आयोजन को और खास बना दिया.

मां और बच्चे के बीच की बॉन्डिंग को मजबूत करना उद्देश्य

पहली बार ऐसा देखने को मिला जब बच्चे ही नहीं, बल्कि माताएं भी बच्चों के साथ बैठकर गिफ्ट तैयार करती नजर आईं. इस दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए वीडियो क्लिप्स ने माहौल को भावुक बना दिया. स्कूल के फाउंडर एवं डायरेक्टर नवीन कल्ला और प्रिंसिपल अदिति कल्ला ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया. अदिति कल्ला ने बताया कि आज के समय में अधिकांश माता-पिता वर्किंग हैं और उनके पास बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर बहुत कम मिल पाता है. ऐसे आयोजनों का सबसे बड़ा उद्देश्य मां और बच्चे के बीच की बॉन्डिंग को मजबूत करना है.

बच्चों और माताओं ने मिलकर जो फोटो फ्रेम और गिफ्ट तैयार किए

आज यहां कई माताएं भावुक नजर आईं, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के साथ पूरा समय बिताने का मौका मिला. शुरुआत में कुछ अभिभावक संडे होने की वजह से थोड़ा हिचकिचा रहे थे, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने तक सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. बच्चों और माताओं ने मिलकर जो फोटो फ्रेम और गिफ्ट तैयार किए, वे उनके लिए हमेशा यादगार रहेंगे. यह हमारे लिए भी बेहद खास अनुभव रहा और अब सभी को अगले साल इस सेलिब्रेशन का इंतजार रहेगा.

बच्चे के साथ समय बिताकर दिल खुश हो गया

प्रांजलि मेहता ने बताया कि आज अपने बच्चे के साथ इतना खूबसूरत समय बिताकर दिल खुश हो गया. रोजमर्रा की भागदौड़ में बच्चों को समय देना मुश्किल हो जाता है, लेकिन आज ऐसा लगा जैसे पूरा दिन सिर्फ हमारे लिए था. बच्चे ने अपने हाथों से जो गिफ्ट बनाया, वह हमारे लिए किसी अनमोल याद से कम नहीं है. स्कूल का यह प्रयास वास्तव में दिल को छू लेने वाला रहा.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj