हनुमानगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक को बस स्टैंड पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

होमवीडियोराजस्थान
हनुमानगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक को बस स्टैंड पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
हनुमानगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक को बस स्टैंड पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Hanumangarh Fight Viral Video: हनुमानगढ़ जिले के मलसीसर गांव के बस स्टैंड पर एक युवक से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वीडियो में कुछ लोग युवक रजत शर्मा के साथ लोहे की रॉड और मुक्कों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. मारपीट के बाद युवक अर्द्ध बेहोशी की हालत में दिखाई दिया. जानकारी के अनुसार, यह विवाद बस में टिकट को लेकर शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ गया. आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक को बस से नीचे उतारकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।.इस दौरान युवक को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद पीड़ित के पिता ने भादरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




